फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनी चीन की सबसे अमीर महिला?: कभी स्कूल छोड़कर फैक्टरी में की थी नौकरी, 1.80 लाख करोड़ रुपये पहुंची संपत्ति

Sun, 01 Nov 2026 07:27 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कभी फैक्टरी में घड़ी के शीशे बनाने वाली झोउ छुनफेई अब चीन की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। हुरुन 2026 सूची में उनकी संपत्ति 127 अरब युआन आंकी गई है।
विज्ञापन
झोउ छुनफेई - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की एक महिला ने फैक्टरी में काम करने से लेकर देश की सबसे अमीर महिला बनने तक का सफर तय किया है। 56 साल की झोउ छुनफेई ने किशोरावस्था में ही स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने एक फैक्टरी में काम शुरू किया। आज वह ग्लास बनाने वाली कंपनी लेंस टेक्नोलॉजी की संस्थापक हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति 1.27 लाख करोड़ युआन यानी करीब 1.80 लाख करोड़ रुपये है। 28 अक्तूबर को जारी हुरुन की 2026 की चीन की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में झोउ ने फिर पहला स्थान हासिल किया है। पिछले एक साल में उनकी संपत्ति 15% बढ़ी है। 
विज्ञापन


एपल के आईफोन से बदली किस्मत झोउ को बड़ी कामयाबी 2007 में मिली, जब उसे एपल के शुरुआती आईफोन के लिए ग्लास कवर बनाने का ऑर्डर मिला। इसके बाद एपल का कारोबार लेंस की कमाई का बड़ा स्रोत बन गया।
हुरुन एक वैश्विक शोध और प्रकाशन संस्थान है, जो 1999 से चीन की सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी कर रहा है। यह सूची चीन के सबसे अमीर लोगों की समग्र सूची से अलग है। इसमें परिवारों या दंपतियों की संयुक्त संपत्ति के बजाय महिलाओं की व्यक्तिगत संपत्ति का आकलन किया जाता है, जिसे परिवार की संपत्ति से अलग पहचाना जा सके।
विज्ञापन


फैक्टरी में काम के रोजाना महज 114 रुपये मिलते थे: झोउ छुनफेई का जन्म 1970 में चीन के हुनान प्रांत में हुआ था। किशोरावस्था में स्कूल छोड़ने के बाद वह शेनझेन चली गईं। वहां उन्होंने घड़ियों के शीशे बनाने वाली फैक्टरी में काम किया। इस काम के लिए उन्हें रोजाना करीब 1.20 डॉलर यानी लगभग 114 रुपये मिलते थे। 23 साल की उम्र में उन्होंने शीशे की प्रोसेसिंग करने की अपनी वर्कशॉप शुरू की। उन्होंने खुद ही आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तकनीकें सीखीं और धीरे-धीरे अपना कारोबार बढ़ाया। बाद में उन्होंने लेंस टेक्नोलॉजी की सह-स्थापना की। यह कंपनी स्मार्टफोन की ग्लास स्क्रीन बनाने वाली प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें