फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: जेलेंस्की की ब्रिटिश -फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के अफसरों से मुलाकात, बहुराष्ट्रीय बल को तैनाती पर चर्चा

Sun, 06 Apr 2025 02:20 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।

सार

Ukraine: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन और फ्रांस के रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की और यूक्रेन में प्रस्तावित बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा बल तैनात करने की संभावना पर चर्चा की। उधर, क्रिवी रिह में रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई, जिनमें 9 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को कीव में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सशस्त्र बलों के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में एक बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा बल को तैनात करने की संभावनाओं पर चर्चा की। यह मुलाकात तब हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी प्रदान करने रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अधिकारियों ने भविष्य के लिए सुरक्षा बल के ढांचे, आकार और गठन पर चर्चा की, जबकि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल एंटनी राडकिन ने यह स्पष्ट किया कि ब्रिटेन यूक्रेनी सेना की क्षमताओं को मजबूत करने पर फोकस करेगा और उन्हें रूसी आक्रमण को रोकने के लिए मजबूत स्थिति में रखेगा। 

सप्ताहांत में हुई चर्चाओं का मकसद ब्रसेल्स में रक्षा मंत्रियों और यूक्रेनी रक्षा संपर्क समूह के बीच शुक्रवार को होने वाली बैठक की तैयारी करना था। ब्रिटेन ने यूक्रेन में युद्धविराम के बाद यूरोप के नेतृत्व वाली शांति सेना बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने कहा है कि रूस की बदले की कार्रवाई के मद्देनजर ऐसी सेना को विश्वसनीय बनाने के लिए अमेरिकी समर्थन की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel: दक्षिणी गाजा में मोराग कॉरिडोर पर तैनात किए गए इस्राइली सैनिक, आईडीएफ ने दी जानकारी

10000 से 30000 सैनिकों की हो सकती है प्रस्तावित सेना
ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा कि एक ऐसी सेना बनानी होगी जो रूस को डराने के लिए सक्षम हो। उन्होंने कहा कि यह सेना 10,000 से 30,000 सैनिकों की हो सकती है।  यह काम उन देशों के लिए मुश्किल होगा जिन्होंने शीत युद्ध के बाद अपनी सेनाओं का आकार छोटा किया था। अब वे फिर से अपनी सेनाओं को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन


मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई
ट्रंप यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कीव को मिलने वाली सैन्य मदद को अस्थायी रूप से रोक दिया है। उन्होंने कई बार कहा है कि यूक्रेन कभी भी सैन्य गठबंधन नाटो का हिस्सा नहीं बनेगा। यूक्रेन के शहर क्रिवी रिह में रूसी मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जिनमें 9 बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी शनिवार को क्षेत्रीय गवर्नर सेरही लिसाक ने दी। हमले में 72 लोग घायल हुए हैं, जिनमें सबसे कम उम्र का तीन महीने का बच्चा भी शामिल है। इनमें से आधे लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें