फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में जाकिर नाइक, घृणा भाषण को लेकर फिर पूछताछ करेंगे मलेशियाई अधिकारी

Mon, 19 Aug 2019 10:01 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जाकिर नाइक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
धर्म उपदेशक जाकिर नाइक लगातार मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है। भारत से फरार जाकिर नाइक को मलेशियाई अधिकारियों ने एक बार फिर तलब किया है। अधिकारियों ने जाकिर नाइक को हिंदुओं और चीनियों के खिलाफ कथित नस्ली टिप्पणी करने के मामले में दूसरी बार तलब किया है। इससे कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने विवादित भारतीय इस्लामी धर्म उपदेशक को कहा था कि उसे देश में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन


आधिकारिक बरनामा संवाद समिति ने सोमवार को खबर दी कि नाइक को रॉयल मलेशिया पुलिस मुख्यालय, बुकित अमन में उसका बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी बार बुलाया गया है। भारतीय अधिकारी कथित धनशोधन और घृणा भाषणों के जरिए चरमपंथ भड़काने के मामलों में 2016 से नाइक की तलाश कर रहे हैं। 

सीआईडी के निदेशक हुजीर मोहम्मद ने बताया कि जाकिर दंड संहिता की धारा 504 के तहत अपना बयान देने के लिए बुकित अमन आने वाला है। यह धारा शांति भंग करने के लिए उकसाने की मंशा के साथ जानबूझकर अपमान करने से जुड़ी हुई है। 
विज्ञापन


खबर में बताया गया कि 53 वर्षीय उपदेशक ने पहली बार 16 अगस्त को अपना बयान दर्ज कराया था। वह मुस्लिम बहुल मलेशिया का स्थायी निवासी है। नाइक पर मलेशियाई हिंदुओं और मलेशियाई चीनियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है, जिसके बाद से उसे भारत वापस भेजे जाने की आवाजें उठने लगी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें