फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, मैं मुस्लिम विरोधी पक्षपात, घृणा को खारिज करने की प्रतिबद्धता जताता हूं

Sat, 23 May 2020 02:36 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
un General secretary antonio guterres - फोटो : ANI
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मुस्लिम विरोधी पक्षपात, घृणा और हर प्रकार की असहिष्णुता को खारिज करने को लेकर अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए अपील की कि लोग रमजान से दया की भावना, एक-दूसरे का सम्मान और एकजुटता सीखें।

विज्ञापन


गुतारेस ने 'इस्लामी सहयोग संगठन' (ओआईसी) के सदस्यों को 'कोविड-19 एकजुटता: सह-अस्तित्व एवं साझी जिम्मेदारी को प्रोत्साहन' विषय पर शुक्रवार को संबोधित किया। उन्होंने वंचित एवं कमजोर समुदायों के खिलाफ घृणा फैलाने वाले भाषण, भेदभाव और जातीय-राष्ट्रवाद के खिलाफ मिलकर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अब एकजुटता और एकता के सिद्धांतों के आधार पर ही आगे बढ़ना चाहिए। 


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि मैं पूर्ण प्रतिबद्धता जताता हूं कि मैं गलत एवं हानिकारक संदेशों को सक्रियता से चुनौती दूंगा, अहिंसा को बढ़ावा दूंगा और मुसलमानों के खिलाफ पक्षपात, घृणा एवं हर प्रकार की असहिष्णुता को खारिज करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुतारेस ने कहा कि लोगों को रमजान से दया एवं करुणा की भावना, गरिमा और अधिकार, आपसी समझ एवं सम्मान और एकजुटता का सबक सीखना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें