यमन सरकार ने सऊदी समर्थन वाली होमलैंड शील्ड फोर्स के जरिए हदमाउत और अल-महरा प्रांतों पर यूएई समर्थित STC से नियंत्रण फिर हासिल किया। राष्ट्रपति अल-अलीमी और गवर्नर ने फोर्सेज की तैयारी की तारीफ की और लोगों से सहयोग का आह्वान किया।
दशक भर से युद्ध की मार झेल रहे यमन में बिगड़ते हालात के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां यमन की सरकार ने सऊदी समर्थन वाली होमलैंड शील्ड फोर्स के जरिए हदमाउत और अल-महरा प्रांतों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है। यह इलाके पहले यूएई समर्थित साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) के कब्जे में थे। राष्ट्रपति मोहम्मद अल-अलीमी ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए इसकी तारीफ की और लोगों से स्थानीय प्रशासन व सुरक्षा बलों का सहयोग करने का आह्वान किया।
अल-महरा अब होमलैंड शील्ड फोर्सेज के हाथों में
लेकिन जब सऊदी अरब ने महसूस किया कि एसटीसी का कुछ इलाका उसके सीमा के पास खतरा बन सकता है, तो उसने हस्तक्षेप किया। अब होमलैंड शील्ड फोर्सेज ने वादी हदमाउत, सिय्यून और अन्य महत्वपूर्ण इलाकों पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है और एसटीसी से जुड़े बाकी सैनिकों का पीछा जारी है।
अन्य वीडियो