फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Houthi Rebels: लाल सागर में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका के पांच बड़े हमले; यूएस सेंट्रल कमांड ने की पुष्टि

Mon, 19 Feb 2024 05:55 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना (यमन)

सार

इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच यमन के समुद्री तटों और लाल सागर में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले की कई खबरें सामने आ चुकी हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के पांच ठिकानों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
लाल सागर में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका के पांच हमले (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में पांच हमले किए। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने रविवार को जारी बयान में कहा, शनिवार को तीन मोबाइल एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों, एक मानव रहित सतही जहाज और एक मानव रहित जलीय जहाज (Under Water Vessel) पर हमला किया गया। अमेरिकी सेना की तरफ से हमले दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे (स्थानीय समय) के बीच किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें