फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमन में संघर्ष: फिर तेज हुआ सात साल से चल रहा गृह युद्ध, पिछले 24 घंटों में 200 लोग मारे गए

Tue, 04 Jan 2022 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

यमन में हिंसा का दौर एक बार फिर तेज हुआ है। हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन के बीच टकराव में पिछले 24 घंटों में करीब 200 लोगों की मौत हुई है। इनमें हूती लड़ाके और गठबंधन के सैनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
यमन सेना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन में सात साल से चल रहे युद्ध में बढ़ी हिंसा के चलते यहां के मरिब शहर के पास ताजा टकराव में लगभग 200 लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से किए गए हवाई हमलों में 125 से ज्यादा हूती विद्रोहियों की जान गई है। वहीं, इस संघर्ष में सऊदी अरब के समर्थन वाले सरकारी बलों के 70 जवानों की भी मौत हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मौतें पिछले 24 घंटों के दौरान हुए संघर्ष के दौरान हुई हैं। यह बताता है कि यहां गृह युद्ध के हालात कितने गंभीर हो गए हैं। पिछले सात साल से चल रहे इस संघर्ष के चलते लाखों लोगों को अपने ही देश से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इसके चलते इस मुस्लिम राष्ट्र में गंभीर मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गई है। 

विद्रोहियों ने यूएई के ध्वज वाले जहाज पर किया कब्जा
वहीं, हिंसा में तेजी आने के साथ विद्रोहियों ने सोमवार को कहा था कि हमने एक सैन्य जहाज पर कब्जा किया है, जिस पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ध्वज लगा हुआ था। सऊदी की अगुवाई वाले गठबंधन का कहना है कि यह जहाज चिकित्सकीय सामग्रियां ले जा रहा था। इससे पहले सितंबर में भी हूती विद्रोहियों ने मरिब पर कब्जा करने के लिए अपने प्रयासों को तेज किया था।
विज्ञापन


मरिब यमन सरकार के नियंत्रण वाला है आखिरी शहर
मरिब आखिरी शहर है जिस पर यमन सरकार का नियंत्रण बना हुआ है। बीते कुछ सप्ताहों में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ा है। सऊदी ने अपनी एयर स्ट्राइक की संख्या को बढ़ाया है तो हूती विद्रोहियों ने भी अपने मिसाइल और ड्रोन हमलों को तेज किया है। वहीं, आने वाले समय में इस टकराव के और तेज होने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें