फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस में येलो वेस्ट प्रदर्शनकारी हुए हिंसक, बैंक और स्टोर में लगाई आग

Sun, 17 Mar 2019 05:04 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पेरिस, फ्रांस
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और उनके व्यापारिक सुधारों के खिलाफ चल रहा येलो वेस्ट प्रदर्शन शनिवार को चौथे महीने में पहुंच गया। येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों ने इस मौके पर हिंसक रुख अपना लिया और पेरिस का लैंडमार्क मानी जाने वाली शॉपिंग स्ट्रीट चैम्पस एलीसे एवेन्यु पर जमकर उपद्रव मचाया। 

विज्ञापन


उपद्रवियों ने टार्निओद स्पीवैड बैंक की शाखा में आग लगा दी, जबकि कई स्टोर में जमकर लूटपाट की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का उपयोग किया। येलो वेस्ट प्रदर्शनकारियों ने यह हिंसा पिछले कई सप्ताह से शांत बैठने और विरोध मार्च में हिस्सा लेने वालों की संख्या लगातार घटने के बाद की है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरकर्मियों के आने से पहले ही बैंक की शाखा पूरी तरह जल चुकी थी और स्ट्रीट पर लगाए गए दो न्यूज-पेपर स्टैंड जलकर बोनफायर जैसे लग रहे थे। भीड़ ने इस दौरान आंसू गैस के गोले दाग रही दंगा पुलिस पर जमकर पथराव भी किया। पुलिस ने दोपहर तक 80 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


गृह मंत्री क्रिस्टोफे कास्टनर ने कहा कि पेरिस में 8 हजार प्रदर्शनकारियों का यह प्रदर्शन कुछ सप्ताह पहले की तुलना में बेहद छोटा था। लेकिन इन 8 हजार प्रदर्शनकारियों में सिर्फ हिंसा फैलाने के लिए 1500 असामाजिक तत्व भी घुस गए थे। कास्टनर ने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए 1400 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें