फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yang Hengjun: ऑस्ट्रेलियाई लेखक को चीन में निलंबित मृत्युदंड, विदेश मंत्री वोंग ने चीनी राजदूत को तलब किया

Tue, 06 Feb 2024 03:10 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

ऑस्ट्रेलिया के लेखक- यांग हेंगजुन को चीन में निलंबित मौत की सजा सुनाई गई है। चीनी अदालत की सजा के बारे में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने बताया कि चीनी अदालत का फैसला कष्टप्रद और भयानक है। उन्होंने मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए चीनी राजदूत को तलब किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और चीन में सजा पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई लेखक यांग हेंगजुन (फाइल) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के लेखक यांग हेंगजुन को चीनी अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। चीनी अदालच से मिले निलंबित मृत्युदंड पर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने असंतोष प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि चीनी अदालच का फैसला भयानक है। सजा का एलान होने के बाद सोमवार दोपहर को पेनी वोंग ने मामले में स्पष्टीकरण के लिए चीनी राजदूत को तलब किया। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक निलंबित मौत की सजा को दो साल के अच्छे बर्ताव के बाद आजीवन कारावास की सजा में बदला जा सकता है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, लेखक और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता हेंगजुन जासूसी के आरोप में 2019 से ही चीन की जेल में बंद हैं। यांग ने हमेशा आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


आजीवन कारावास में बदली जा सकती है सजा
विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई सरकार इस बात से हैरान है कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक डॉ. यांग हेंगजून को बीजिंग की अदालत ने निलंबित मौत की सजा सुनाई है। अगर व्यक्ति दो साल की अवधि में कोई गंभीर अपराध न करे तो सजा दो साल के बाद आजीवन कारावास में बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि चीनी अदालत का फैसला डॉ. यांग, उनके परिवार और उनके समर्थकों के लिए दुखद खबर है।

पेनी वोंग ने कहा, यांग के पास अपील के और भी रास्ते उपलब्ध हैं। सरकार उनकी पैरवी करना जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार लेखक की रिहाई के लिए याचिका दायर की है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में यांग हेंगजून मुकदमे में भाग लेने में असमर्थ थे। विदेश मंत्री के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की सरकार अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के आधार पर डॉ. यांग को इंसाफ दिलाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इंसाफ के बुनियादी मानकों के आधार पर न्याय प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन के कानूनी दायित्व को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया लगातार मानवीय आधार पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें