फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ब्रिक्स में बिगड़ गई थी जिनपिंग की तबीयत?: चीनी विपक्षी नेता का दावा- इलाज के लिए विशेष विमान से लौटे

Thu, 17 Sep 2026 04:32 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष वानजुन शिए ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सेहत को लेकर दावा किया है। उनके मुताबिक, नई दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान शी बेहोश हुए और चिकित्सा सहायता मिलने के बाद कार्यक्रम बीच में छोड़कर विशेष विमान से चीन लौटे।
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर चीन की विपक्षी पार्टी चीन डेमोक्रेसी पार्टी (सीडीपी) के अध्यक्ष वांजुन शी ने बड़ा दावा किया है। शी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें चीन लौटकर बीजिंग के 301 अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनके दावे की चीन के सरकार या सरकारी मीडिया की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


वांजुन शी ने पोस्ट में लिखा, इस तरह की अटकलें हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में बेहोश हो गए, तबीयत अचानक बिगड़ी पर उनके साथ मौजूद मेडिकल टीम ने उन्हें तत्काल उपचार दिया। इसके बाद जिनपिंग ने भारत यात्रा बीच में खत्म कर विशेष विमान से चीन वापस आए।

राष्ट्रपति जिनपिंग को लेकर और क्या दावा?
पोस्ट में दावा किया गया कि विमान के बीजिंग हवाईअड्डे पहुंचने पर अधिकारियों के बड़े समूह ने शी का स्वागत नहीं किया और न ही कोई स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके बजाय, 'एक सैन्य हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल शी जिनपिंग को सीधे बीजिंग के 301 अस्पताल ले जाने के लिए किया गया।' वांजुन ने लिखा कि अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने जिनपिंग में इस्केमिक स्ट्रोक का पता लगाया।
विज्ञापन





अमेरिका जाने पर भी असमंजस बना
वांजुन के अनुसार, 'उड़ान के दौरान, सर्जरी की कोई सुविधा नहीं होने के कारण, चिकित्सा टीम केवल शी जिनपिंग की जान बचाए रखने के लिए रूढ़िवादी उपचार दे सकती थी।' वांजुन ने पोस्ट में आगे लिखा कि जिनपिंग की हालत को लेकर बीजिंग में चिंता बनी हुई है। उनकी आगामी अमेरिका यात्रा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि वांजुन के किसी दावे की सरकार या सरकारी मीडिया की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें