फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

X: एपल एप स्टोर पर 'एक्स' भारत का शीर्ष न्यूज एप, एलन मस्क ने किया बड़ा एलान

Fri, 22 Nov 2024 03:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

X: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने घोषणा की कि सोशल मीडिया मंच 'एक्स' भारत में एपल एप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला न्यूज एप बन गया है।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने घोषणा की कि सोशल मीडिया मंच 'एक्स' भारत में एपल एप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला न्यूज एप बन गया है। मस्क एक्स के मालिक भी हैं। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर पर एक्स न्यूज और पत्रिका की श्रेणी में शीर्ष पर नहीं आता है। 

विज्ञापन


मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक्स अब भारत में न्यूज के लिए नंबर-1 एप है। मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक्स अब भारत में न्यूज के लिए नंबर-1 एप है। उन्होंने डोजे डिजाइनर नाम की पोस्ट को साझा किया है, जिसमें उन्होंने भी यही बात कही है। 

भारत में एपल एप स्टोर के रैकिंग में एक्स पहले स्थान पर है। इसके बाद अमेरिकी सोशल मीडिया मंच रेडिट और भारतीय समाचार पत्र दैनिक भास्कर का नंबर आता है, जो भारत के सबसे बड़े समाचार पत्रों में से एक है। 
विज्ञापन


मस्क ने अक्तूबर 2022 में 44 अरब डॉलर की कीमत पर एक्स को खरीदा था, जिसके बाद इसे रीब्रांड किया और अभिव्यक्ति की आजादी के खुले मंच के रूप में इसकी पैरवी की और इसे बढ़ावा दिया।  

एक्स के लिए मस्क का दीर्घकालिक विजन है कि यह एक इस तरह का एप बने, जिसमें कई प्रकार की सेवाएं हों। हालांकि, मस्क को इस अधिग्रहण के बाद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। खासकर बड़े विज्ञापन दाताओं और उपयोगकर्ताओं के लिए मंच छोड़ने से इसकी वैल्यूएशन 44 अरब डॉलर से घटकर 19 अरब डॉलर हो गई है। 

एलन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 331 बिलियन डॉलर है, और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी संपत्ति इस साल अब तक 102 बिलियन डॉलर बढ़ी है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें