फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन: कोविड-19 का खुलासा करने वाले छठे डॉक्टर की भी मौत, त्वचा पड़ गई थी काली

Thu, 04 Jun 2020 01:04 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
डॉक्टर हु विफेंग - फोटो : Beijing TV station
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का खुलासा करने वाले डॉक्टरों के दल में शामिल डॉक्टर हु विफेंग की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वह कोरोना से मरने वाले इस दल के छठे सदस्य हैं। हु विफेंग चीन में कोरोना वायरस की सबसे पहले चेतावनी देने वाले व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली वेनलियांग की टीम का हिस्सा थे। 

विज्ञापन


चीनी मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, हु विफेंग पिछले चार महीने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। हालांकि, हाल ही में खबर सामने आई थी कि अब उनकी हालत ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। 


यह भी पढ़ें: नवंबर-दिसंबर में ही भारत पहुंच गया था कोविड-19 वायरस, वैज्ञानिकों ने किया दावा
विज्ञापन


डॉक्टर की मौत के बाद से लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। लोग लगातार प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। डॉक्टर विफेंग जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और वे इस खतरनाक बीमारी से मरने वाले अस्पताल के छठे व्यक्ति हैं। 

चीन में कई लोग कोरोना के खिलाफ उनकी जंग के लिए विफेंग को एक हीरो की तरह देखने लगे थे। उनकी मौत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग कोरोना महामारी से निपटने की चीन सरकार की कोशिशों की आलोचना कर रहे हैं। 

कौन थे डॉक्टर हु विफेंग?
डॉक्टर हु विफेंग चीन के वुहान सेंट्रल अस्पताल में बतौर यूरोलॉजिस्ट काम कर रहे थे। वह डॉक्टर ली वेनलियांग की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने कोरोना की शुरुआती जानकारी दुनिया को दी थी। वुहान कोरोना वायरस का गढ़ था। यहीं पर डॉक्टर विफेंग और डॉक्टर ली वेनलियांग काम करते थे।

कोरोना के बारे में चेतावनी देने पर चीन सरकार ने डॉक्टर वेनलियांग को चेतावनी देते हुए अपना मुंह बंद रखने को कहा था। हालांकि, बाद में उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो के जरिए अपनी कहानी बताई थी। 

इलाज के दौरान, डॉक्टर हु विफेंग और उनके साथी कार्डियोलॉजिस्ट यी फैन के लीवर ने काम करना बंद कर दिया था, जिस कारण उनकी त्वचा का रंग काला पड़ गया था। चीन में दोनों को काले चेहरे वाले वुहान के डॉक्टर कहा जाने लगा था।
विज्ञापन


हालांकि, वुहान में स्वास्थ्य कर्मियों की मौत को लेकर कोई आंकड़ा नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि वायरस के शुरुआती चरण में दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी इसकी चपेट में आए। वहीं, आधा दर्जन के करीब स्वास्थ्य कर्मियों की इस वायरस से मौत हुई है। हाल के सप्ताह में, वुहान में नए मामलों की संख्या शून्य हो गई है और एक करोड़ की आबादी वाले इस शहर को फिर से खोल दिया गया है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें