फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश के समाचार: जिम्बाब्वे में हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत; नेपाल के पीएम बालेंद्र शाह भारत आ सकते हैं

Thu, 01 Oct 2026 08:09 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
विदेश की समाचार सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के ग्रामीण इलाके में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया के मुताबिक मृतकों में प्रमुख कारोबारी विकनेल चिवयो और उनकी पत्नी लूसी मुटेके शामिल हैं। विकनेल चिवयो जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगगवा के करीबी सहयोगी थे। पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर राजधानी हरारे के दक्षिण-पूर्व में मारोंडेरा जिले में गिरा। सरकारी प्रवक्ता निक मंगवाना ने एक्स पर बताया कि चार यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा। पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने कहा कि शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं क्योंकि वे जल गए थे। 43 वर्षीय चिवयो मनांगगवा और सत्ताधारी राजनीतिक प्रतिष्ठान से अपने करीबी संबंधों के लिए जाने जाते थे। उनके व्यापारिक सौदों और राजनीतिक संबंधों पर भी जांच और आरोप लगे थे, जिन्हें उन्होंने नकारा था।

विज्ञापन


भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के पीएम शाह, तारीख तय नहीं
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह जल्द भारत की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, उनकी आधिकारिक यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बुधवार को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मीडिया संग यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दोनों देश प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा को अर्थपूर्ण और नतीजे देने वाली बनाने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें