फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: बांग्लादेश के रामकृष्ण मठ में कुमारी पूजन; कराची विस्फोट की जांच के लिए चीन ने भेजी टास्क फोर्स

Sat, 12 Oct 2024 07:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

सेना की ओर से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पुराने हिस्से में स्थित रामकृष्ण मठ और मिशन परिसर में शुक्रवार को कुमारी पूजन किया गया। इस दौरान परिसर में लगभग 20,000 हिंदू श्रद्धालु एकत्रित हुए। रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष स्वामी पूर्णात्मानंद ने बताया कि कुमारी पूजन हिंदुओं की सदियों पुरानी परंपरा है और हमने ढाका में रामकृष्ण मठ में इसका आयोजन किया। यह पवित्रता और अच्छे गुणों का प्रतीक है। उन्होंने कहा, पुलिस के निष्क्रिय होने के चलते हम स्थिति से नहीं निपट सकते थे। हमने सोचा कि इस साल हमें दुर्गा पूजा के दौरान कुमारी पूजा नहीं करनी चाहिए। लेकिन सेना के उप प्रमुख ने आकर हमसे कहा कि हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा 'जो भी सैन्य कर्मियों की आवश्यकता होगी, हम प्रदान करेंगे, इसलिए चिंता न करें। आप पूरी संतुष्टि के साथ कुमारी पूजन करें।

विज्ञापन

कराची विस्फोट की जांच के लिए चीन ने भेजी अंतर-एजेंसी टास्क फोर्स
पाकिस्तान के कराची में हुए घातक आत्मघाती बम हमले में दो चीनी नागरिकों के मारे जाने और एक घायल होने के बाद चीन ने पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) परियोजना में काम करने वाले कई चीनी कर्मियों की सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक अंतर-एजेंसी टास्क फोर्स को पाकिस्तान भेजा है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, 6 अक्तूबर को कराची में कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र के एक चीनी काफिले पर हमले के बाद, जिसमें चीनी कर्मियों की मौत हो गई और घायल हो गए, चीन ने तुरंत एक अंतर-एजेंसी टास्क फोर्स को पाकिस्तान भेजा है। 8 अक्तूबर को इस्लामाबाद पहुंचने के बाद, टास्क फोर्स तुरंत पाकिस्तान में दूतावास और संबंधित कंपनी के साथ आपातकालीन प्रतिक्रिया में शामिल हो गई। टास्क फोर्स ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय, आंतरिक मंत्रालय और सेना, पुलिस और खुफिया विभागों के प्रमुखों के साथ गहन बैठक की।

अबेई के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (यूएनआईएसएफए) के तहत एक आउटरीच प्रयास में, अबेई में तैनात भारतीय सैनिकों ने रुमाजक गांव की महिलाओं के लिए गर्भावस्था के दौरान क्या करें और क्या न करें पर एक व्यापक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस पहल में स्थानीय समुदाय की 24 महिलाओं और 9 लड़कियों ने भाग लिया। सत्र का नेतृत्व महिला सहभागिता दल की कैप्टन जसप्रीत कौर और भारतीय बटालियन के चिकित्सा अधिकारी मेजर अभिजीत एस ने किया। इसमें पोषण संबंधी दिशा-निर्देश, सामान्य स्वास्थ्य जोखिम और प्रसवपूर्व देखभाल सहित सुरक्षित और स्वस्थ गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह पहल भारतीय बटालियन की अबेई में सामुदायिक समर्थन और मानवीय प्रयासों के लिए चल रही प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जो शांति, स्थिरता और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के तहत उनके व्यापक जनादेश को दर्शाता है।
 
विज्ञापन

निकारागुआ देश ने इस्राइल के साथ तोड़े राजनयिक संबंध

लैटिन अमेरिकी देश निकारागुआ ने इस्राइल के साथ राजनयिक संबंधों को तोड़ने का एलान किया है। अलजजीरा के मुताबिक निकारागुआ की उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो ने कहा कि उनके पति और राष्ट्रपति डैनियल ऑर्टेंगा ने सरकार को इस्राइल की सरकार के साथ संबंध तोड़ने के निर्देश दिए हैं। निकारागुआ से पहले कोलंबिया, चिली और बोलविया पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर इस्राइल से संबंध तोड़ चुके हैं। निकारागुआ ने गाजा में इस्राइल के युद्ध की निंदा की है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि लड़ाई लेबनान तक फैल गई है और सीरिया, यमन और ईरान के लिए गंभीर खतरा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें