फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: जेपी मॉर्गन के CEO के ट्रंप को समर्थन का दावा झूठ निकला, पाकिस्तान में सेना के अधिकारी समेत छह की मौत

Sat, 05 Oct 2024 03:28 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में तनाव इन दिनों चरम पर है। बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में शनिवार तड़के एक विस्फोट की आवाज सुनने के साथ ही धुआं देखा गया। रॉयटर्स के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद इस्राइली सेना ने क्षेत्र के निवासियों को तुरंत खाली करने के लिए एक नया अलर्ट जारी किया। इससे पहले, गुरुवार देर रात इस्राइल ने फलस्तीन के तुल्कर्म शहर में शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले किए। इन हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई अन्य लोग घायल भी हो गए थे।  

विज्ञापन

लेबनान को 157 मिलियन डॉलर की मानवीय सहायता देगा अमेरिका
लेबनान और क्षेत्र में संघर्ष से प्रभावित आबादी के लिए अमेरिका ने मानवीय सहायता देने का फैसला किया है। अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए बयान के मुताबिक, अमेरिका नई मानवीय सहायता के रूप में लगभग 157 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा। यह फंडिंग लेबनान के अंदर आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों, शरणार्थी आबादी और उनकी मेजबानी करने वाले समुदायों की मौजूदा जरूरतों को पूरा करेगी। इसके अलावा, पड़ोसी सीरिया में भागने वाले नागरिकों के लिए भी सहायता समर्थन करेगी। 

पाकिस्तान : चीनी हितों की रक्षा के लिए 45 अरब रुपये स्वीकृत
पाकिस्तान सरकार सशस्त्र बलों के लिए 45 अरब रुपये का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराएगी। इससे नकदी की कमी से जूझ रहे देश में चीन के वाणिज्यिक हितों की रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बाड़ लगाने का प्रबंधन करने की उसकी क्षमता को मजबूत किया जा सकेगा। यानी चीनी हितों की रक्षा के लिए पाकिस्तान ने सशस्त्र बलों के लिए इस बजट को मंजूरी दी है।

जेपी मॉर्गन के सीईओ के ट्रंप को समर्थन करने का दावा झूठ निकला

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें दावा किया गया था कि जेपी मॉर्गन के सीईओ जैमी डीमन ने राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया है। हालांकि कंपनी ने बयान जारी कर स्पष्ट कहा है कि डीमन ने किसी का पक्ष नहीं लिया है। दरअसल ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर जैमी डीमन की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके साथ लिखा था कि 'जेपी मॉर्गन के सीईओ जैमी डीमन ने राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप का समर्थन किया है।'

हालांकि बाद में जेपी मॉर्गन के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि डीमन ने किसी का पक्ष नहीं लिया है। वो रिपोर्ट झूठी है। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में भी ट्रंप ने ऐसे ही एक झूठे पोस्ट को रिपोस्ट कर दावा किया था कि मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट ने उनका समर्थन किया है। हालांकि बाद में टेलर स्विफ्ट ने साफ कहा कि उन्होंने ट्रंप का समर्थन नहीं किया है और बल्कि उन्होंने डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का समर्थन किया। 
विज्ञापन

आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कर्नल समेत पांच सैनिकों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी और पांच सैनिकों की मौत हो गई। सेना के मुताबिक अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान के स्पिनवाम इलाके में 4-5 अक्तूबर की रात को गोलीबारी हुई। इस दौरान अभियान का नेतृत्व कर रहे 43 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल मुहम्मद अली शौकत और पांच अन्य सैनिक मारे गए। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें