फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव परिणाम पर विवाद, मादुरो की जीत को चुनौती; बांग्लादेशी में फिर प्रदर्शन

Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

वेनेजुएला के आम चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। लेकिन, विपक्ष के उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज उनकी जीत को चुनौती दे रहे हैं। गोंजालेज ने सोमवार को कहा कि उनके चुनाव अभियान के पास यह दिखाने के लिए सबूत हैं कि वह रविवार को हुए चुनाव के विजेता थे। चुनाव अधिकारियों ने मादुरों को विजयी घोषित किया था। 

विज्ञापन


गोंजालेज और विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि उन्हें 70 फीसदी से अधिक टैली शीट मिली हैं और वे गोंगालेज को मादुरो से आगे दिखाते हैं। राजधानी कराकस में अपने समर्थकों के बीच गोंजालेज ने कहा, मैं आपसे शांति से बात करना चाहता हूं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि आपके जनादेश का सम्मान किया जाएगा। हमारे हाथों में टैली शीट है जो हमारी जीत दिखाती है। 

अमेरिकी चुनाव: रॉय कपूर ने हैरिस का रनिंग मेट बनने से किया इनकार
वहीं, एसोसिएट प्रेस ने सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में कहा कि नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर रॉय कपूर ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का रनिंग मेट बनने से इनकार किया है। रनिंग मेट का मतलब एक ऐसे व्यक्ति से है, जो किसी चुनाव के दौरान संयुक्त टिकट पर अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चुनाव लड़ता है।

कैलिफोर्निया युवा आयोग में दो भारतीय-अमेरिकियों की नियुक्ति
अमेरिका में बढ़ते भारतवंशियों के दबदबे का एक और प्रमाण कैलिफोर्निया से सामने आया। यहां के गवर्नर गेविन न्यूसम ने भारतीय-अमेरिकी मूल के नेताओं राज भूटोरिया और अवंती रामराज को अपने युवा सशक्तीकरण आयोग में नियुक्त किया है। यह आयोग गवर्नर, राज्य विधायिका आदि में युवा मामलों पर सलाह देता है। 

अमेरिका के ग्रीन कार्ड धारकों के लिए मुहिम; तीन सप्ताह में ले सकते हैं नागरिकता
देश के ग्रीन कार्ड धारकों को नागरिकता दिलाने और 5 नवंबर को मतदान के लिए पंजीकरण कराने के मकसद से मनाने के प्रयास जोरों पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की अगुआई में काम कर रहे प्रशासन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसकी मदद से भारतीय अमेरिकियों को  वोट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ग्रीन कार्ड धारक तीन सप्ताह में अमेरिकी नागरिकता ले सकते हैं।

बांग्लादेश: छात्रों ने फिर किया हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
उधर, बांग्लादेशी छात्रों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किए। छात्र सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए अपने नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा छात्रों ने देश में अशांति के लिए सरकार को माफी मांगने के लिए अल्टीमेटम दिया था। जिसे नंजरअंदाज करने पर छात्रों ने प्रदर्शन किए। 

भारत ने हैती को भेजी मानवीय मदद
भारत ने सोमार को हैती को मानवीय मदद भेजी, जिसमें रक्त आधार (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) जैसी जरूरी चिकित्सा आपूर्ति भी शामिल थी। विदेश मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मानवीय सहायता के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय ने एक पोस्ट में लिखा, भारत ने हैती को मानवीय मदद भेजी है। हैती के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत की ओर से मानवीय मदद आज नई दिल्ली से पोर्ट-ओ-प्रिंस के लिए रवाना हुई, जिसमें नौ टन चिकित्सा आपूर्ति भी शामिल है। 

फ्रांस में फिर तोड़फोड़, दूरसंचार लाइनें प्रभावित
ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहे फ्रांस में एक बार फिर से शहरों में तोड़फोड़ हुई है। फ्रांसीसी सरकार ने सोमवार को कहा, इस बार कई संचार लाइनों में खराबी हुई है। इनमें फाइबर लाइनें, फिक्स्ड व मोबाइल फोन लाइनें प्रभावित हुई हैं। ओलंपिक उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पूर्व शुक्रवार को फ्रांस के ट्रेन नेटवर्क पर हुए हमले के बाद यह बर्बरता हुई है। डिजिटल मामलों की प्रभारी राज्य मंत्री मरीना फेरारी ने कहा, कई क्षेत्रों में हुए नुकसान के चलते दूरसंचार ऑपरेटर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 

गूगल पर पर्यटकों का आकर्षण केंद्र बनी न्यूजर्सी में अमिताभ की प्रतिमा, 2022 में हुई थी स्थापना

अमेरिका के न्यूजर्सी में एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी द्वारा उसके घर के बाहर स्थापित बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आदमकद प्रतिमा को ‘गूगल मैप’ ने पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र के रूप में सूचीबद्ध किया है।
गोपी सेठ ने मैनहट्टन से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित अपने आवास के बाहर अगस्त 2022 में बच्चन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की थी। सेठ ने कहा, अमिताभ बच्चन की प्रतिमा के कारण हमारा घर पर्यटकों को आकर्षित करने वाले सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक बन गया है। ‘गूगल सर्च’ द्वारा मान्यता प्राप्त होने के बाद इस जगह पर आने वाले लोगों की संख्या रोजाना बढ़ रही है। प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता के प्रशंसक यहां आकर तस्वीरें एवं ‘सेल्फी’ लेते हैं और उन्हें सोशल मीडिया मंचों पर साझा भी करते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को निष्कासित कर दिया। उन्होंने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाकर देश के हालिया चुनाव लड़े थे। जुमा की उम्खोंटो वी सिजवे पार्टी, जिसे एमके पार्टी के नाम से भी जाना जाता है। चुनाव में इसे लगभग कुल राष्ट्रीय वोट के 15 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।
 
विज्ञापन

मित्र देशों से 27 अरब डॉलर ऋण का पुनर्भुगतान चाहता है पाक
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से बेलआउट पैकेज हासिल करने के लिए चीन व दो अन्य मित्र देशों से 27 अरब डॉलर से अधिक के कर्ज-देनदारियों की फिर से जानकारी मांगी है। वाशिंगटन स्थित आईएमएफ ने गत माह पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर का ऋण देने के लिए कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि आईएमएफ की  कड़ी शर्तों के लिए चीन, यूएई व सऊदी अरब से पुनर्भुगतान पर चर्चा जारी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें