फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: केन्या में लगातार बारिश से बाढ़, 45 लोगों की मौत; US राष्ट्रपति चुनाव से पहले सर्वे में बाइडन को झटका

Mon, 29 Apr 2024 09:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में एक बांध के टूटने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। केन्या पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी स्टीफन किरुई ने बताया कि बांध के टूटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में आ घुसा और एक प्रमुख सड़क से संपर्क कट गया। इस कारण प्रभावित क्षेत्र में बचाव टीम की पहुंच भी मुश्किल हुई है। जबकि मौतों की संख्या और बढ़ सकती है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार की सुबह ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र के माई माहिउ इलाके में स्थित पुराने किजाबे बांध के ढहने के बाद हुई।

विज्ञापन


अमेरिकी चुनाव पूर्व सर्वे में बाइडन को झटका, ट्रंप आगे
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हैं और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप व डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडन के बीच मुकाबला होना तय है। लेकिन इस मुकाबले से पहले के एक सर्वे में राष्ट्रपति बाइडन को बड़ा झटका लगा है। ताजा सीएनएन-एसआरएसएस सर्वेक्षण में ट्रंप को कड़े मुकाबले में बाइडन पर लीड करते दिखाया गया है। चुनाव सर्वेक्षण में पाया गया है, कि 61% पंजीकृत मतदाता मानते हैं कि बाइडन का कार्यकाल विफल रहा है। सिर्फ 39% मतदाताओं ने इसे सफल बताया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन पर बढ़त बनाए रखी है।

इस विदेशी सरजमीं पर हनुमान चालीसा जप का आयोजन
त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मूल के लोगों ने हनुमान चालीसा जप का आयोजन किया। 27 अप्रैल को भारतीय उच्चायोग के संरक्षण में और राजस्थानी एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (आरएएनए) के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में भारत के उच्चायुक्त डॉ. प्रदीप राजपुरोहित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

विज्ञापन

लंदन के मेयर पद की दौड़ में भारतीय मूल के तरुण गुलाटी
भारतीय मूल के तरूण गुलाटी लंदन के मेयर पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इस पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल का व्यक्ति होने के नाते मैं इसे सम्मान के तौर पर देखता हूं और यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि वे वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा में विश्वास करते हैं। तरुण गुलाटी ने कहा कि वह लंदन को एक वैश्विक बैंक के रूप में देखते हैं, जहां अवसरों की तलाश में दुनियाभर से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि वह मेयर के रूप में मैं लंदन के लिए बैलेंस शीट का निर्माण करेंगे ताकि यह निवेश के लिए एक प्रमुख विकल्प साबित हो सके। 

 

बाइडन को प्यूअर्टो रिको में डेमोक्रेट पार्टी के आंतरिक चुनाव में जीत मिली
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को प्यूअर्टो रिको में डेमोक्रेट पार्टी के आंतरिक चुनाव में जीत हासिल की। रविवार को प्यूअर्टो रिको के डेमोक्रेटिक ने 65 में से 36 प्रतिनिधियों का चयन किया, जिसे उन्हें (प्यूअर्टो रिको) अगस्त के अंत में शिकागो में होने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक सम्मेलन में भेजना है। बता दें कि प्यूअर्टो रिको के अमेरिकी नागरिकों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने का अधिकार नहीं है। इस साल की शुरुआत में प्यूअर्टो रिको की डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष चार्ली रॉड्रिग्ज ने बताया था कि वह यहां के नागरिकों के लिए नवंबर में एक प्रतीकात्मक राष्ट्रपति चुनाव आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

स्कॉटलैंड के पहले मुस्लिम मंत्री हमजा यूसुफ का इस्तीफा

स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री और देश के पहले मुस्लिम नेता हमजा यूसुफ ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से पहले ही सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया। इससे कुछ दिन पहले ही हमजा के नेतृत्व वाली स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने नीतिगत मुद्दों पर तनातनी के बाद ग्रीन पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था। पाकिस्तानी मूल के हमजा (39) ने गत वर्ष मार्च में स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री का पद संभाला था। स्कॉटलैंड सरकार का सारा कामकाज प्रथम मंत्री ही संभालते हैं। यह पद प्रधानमंत्री के समान माना जाता है। युसूफ ने कहा, मैं सत्ता के लिए अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता करने को तैयार नहीं हूं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में डार को डिप्टी पीएम बनाना पूर्व नियोजित : मीडिया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पूर्व पीएम नवाज शरीफ के करीबी माने जाने वाले इशाक डार की डिप्टी पीएम पद पर नियुक्ति 'पूर्व नियोजित' है। मीडिया ने सोमवार को दावा किया कि यह नियुक्ति वित्त मंत्रालय जाने के बाद पार्टी सुप्रीमो द्वारा 'भरपाई' के वास्ते की गई है। डार को शहबाज शरीफ ने रविवार को तत्काल प्रभाव से और आगामी किसी आदेश तक इस पद पर नियुक्त किया है। डार (73) पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल- एन) पार्टी के दिग्गज नेता हैं। शहबाज और डार इस समय विश्व आर्थिक मंच की विशेष बैठक के लिए सऊदी अरब में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें