फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: नेपाल के बागलुंग जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से मची तबाही, सात लोगों की मौत; चार घायल

Tue, 06 Aug 2024 07:54 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

World Updates: नेपाल के बागलुंग जिले में भूस्खलन के कारण दो घर तबाह हो गए और इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, भूस्खलन के कारण चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र के एक सुदूर इलाके में मंगलवार को भूस्खलन आने से सात लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि नेपाल के बागलुंग जिले में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन आया है। नेपाल पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की टीम द्वारा राहत और बचाव कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भूस्खलन के कारण दो घर तबाह हो गए और इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, भूस्खलन के कारण चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 12 जुलाई को भी नेपाल में भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा हुआ था। उस दौरान दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई थी। इस हादसे में सात भारतीयों समेत 62 यात्री लापता हो गए थे।

विज्ञापन

 

डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनीं कमला हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस मंगलवार को औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन गईं। वह किसी प्रमुख राजनीतिक दल से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने वाली पहली अमेरिकी भारतीय हैं। अब आम चुनाव में उनका मुकाबला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप से होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इन्कार के बाद कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार माना जा रहा था। सोमवार रात को रोल कॉल वोट में हैरिस को 99 प्रतिशत वोट मिले। इसमें देशभर से 4,567 प्रतिनिधियों ने हैरिस के लिए वोट डाला। कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। अगले सप्ताह मैं नामांकन करूंगी। हम देश के विकास के लिए लड़ेंगे। 

ट्रंप को झटका, एडल्ट स्टार केस में कोर्ट का फैसले पर रोक से इनकार
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन दावेदार डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए पोर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे का भुगतान करने के मामले में प्रदेश के कोर्ट के फैसला सुनाने पर रोक लगाने का आदेश देने से इन्कार कर दिया है। इस बारे में अमेरिकी राज्य मिसौरी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर राष्ट्रपति चुनाव तक फैसला सुनाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने दी देश में आतंकी खतरे की चेतावनी
ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने सोमवार को देश में आतंकवाद के खतरे की चेतावनी दी है। साथ ही इसे 'संभवत:' से बढ़ाकर 'संभावित' कर दिया। इसके लिए सरकार ने युवाओं में बढ़ती कट्टरता और इस्राइल-हमास संघर्ष के कारण सामुदायिक तनाव के बारे में चिंताओं का हवाला दिया है।

दुनिया की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश: शोशानी
इस्राइल में संघर्ष की मौजूदा स्थिति पर इस्राइल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशानी का कहना है कि हम युद्ध नहीं, बल्कि उत्तरी सीमा पर भी कई घटनाओं का सामना कर रहे हैं। यमन में हर समय मिसाइल और ड्रोन आने जैसी घटनाएं होती रहती हैं। इससे न केवल इस्राइल बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। शोशानी ने कहा कि हमने दो हफ्ते पहले यमन में बहुत गहन तरीके से प्रतिक्रिया की थी।
विज्ञापन

अभ्यास के लिए मलेशिया पहुंची भारतीय वायु सेना 

वायु सेना की टीम पहुंची मलेशिया। - फोटो : ANI


मलेशियाई वायु सेना के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास उदार शक्ति 2024 में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी मलेशिया के कुआंतन पहुंची। यहां दोनों देशों की वायु सेना नौ अगस्त तक वायु अभ्यास करेगी। कुआंतन में भारतीय वायु सेना की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें दोनों देशों ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें