ब्रिक्स देशों ने जलवायु और सतत विकास सहयोग ढांचा अपनाया
रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिक्स देशों ने जलवायु व सतत विकास पर एक रूपरेखा दस्तावेज अपनाया है। दस्तावेज में इस दिशा में साझा कार्यों के उचित परिवर्तन, शमन, अनुकूलन, कार्बन बाजार जैसे मुख्य पहलू शामिल हैं। यह दस्तावेज मॉस्को में मॉडर्न कंडीशंस फोरम में दो दिनी ब्रिक्स जलवायु एजेंडा कार्यक्रम के बाद अपनाया गया। ब्रिक्स के सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत और चीन हैं। रूसी आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने कहा, सभी ब्रिक्स देश विकसित देशों द्वारा एकतरफा हरित संरक्षणवादी उपायों का इस्तेमाल रोकने की जरूरतों को समझते हैं, क्योंकि ये उपाय विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था व आपूर्ति शृंखलाओं पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। ब्रिक्स संपर्क समूह के भीतर विकसित दूसरा दस्तावेज, ब्रिक्स कार्बन बाजार साझेदारी पर एक समझौता ज्ञापन है।
लंदन में ब्रिटिश साम्राज्य का इतिहास बताने के लिए नाटक का आयोजन
भारतीय मूल के नाटककार डॉ. अनु कुमार लाजर ने ईस्ट इंडिया कंपनी और ब्रिटिश साम्राज्य की कहानी बताने के लिए पूर्व राजनयिक के साथ हाथ मिलाकर लंदन शहर को अपने मंच के रूप में चुना है। उन्होंने लिसा होनान के साथ ‘ए लंदन लार्क राइजिंग’ नामक एक नाटकीय वॉकिंग टूर जीवंत किया, जो ब्रिटेन में सैकड़ों वर्षों का इतिहास दर्शाते हुए कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक चरित्रों को प्रदर्शित कर रहा है। पैदल नाटक सैकड़ों वर्षों के इतिहास को समेटे हुए है, जो दर्शकों को लंदन की प्राचीन विरासत के बारे में बताता है।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि आज सुबह चीनी सेना के 10 लड़ाकू विमान, 7 चीनी युद्धक जहाज और 2 मालवाहक जहाज ताइवान की सीमा के पास मंडराते देखे गए। इस दौरान कुछ लड़ाकू विमानों ने ताइवान की सीमा में भी घुसपैठ की। बता दें कि हाल के दिनों में चीन की इस हिमाकत की यह पहली घटना नहीं है बल्कि पहले भी कई बार चीनी सेना ताइवान पर दबाने बनाने की कोशिश कर चुकी है।