फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: चीन ने ब्रिटेन पर जासूसी के गंभीर आरोप लगाए; दलाई लामा इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे

Mon, 03 Jun 2024 01:17 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

चीन ने ब्रिटेन पर जासूसी के गंभीर आरोप लगाए हैं। चीनी सरकार के लिए काम करने वाले विवाहित जोड़े के माध्यम से ब्रिटेन की एम-16 गुप्त खुफिया सेवा के लिए जासूसी करवाने का आरोप लगाते हुए चीन ने कहा, ब्रिटेन अपनी खुफिया एजेंसियों के लिए 'जासूसी' करने के लिए लोगों को भर्ती कर रहा है। चीन की नागरिक जासूसी एजेंसी- राज्य सुरक्षा मंत्रालय (MSS) ने कहा, उसने M16 से जुड़ी गुत्थी को सुलझाने में सफलता पाई है। चीन का दावा है कि उसने दो महत्वपूर्ण जासूसों का खुलासा किया है। खास बात है कि चीन का आरोप ऐसे समय में आया है, जब ब्रिटेन की पुलिस ने हांगकांग की खुफिया सेवा के लिए जासूसी के आरोप में तीन लोगों पर आरोप लगाए जाने के बाद कुछ ही सप्ताह बाद आया है। जिन दो लोगों पर आरोप लगे हैं, उसमें एक प्रमुख कंजर्वेटिव पार्टी के विधायक के लिए काम करने वाले एक पूर्व शोधकर्ता भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दलाई लामा इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे
तिब्बत के 88 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा अपना इलाज कराने अमेरिका जाएंगे। दलाई लामा की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 20 जून से अगली सूचना तक कोई भी कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया जाएगा। दलाई लामा को घुटनों का उपचार कराने के लिए अमेरिका जाना है। इलाज के बाद वापस धर्मशाला लौटने पर ही उनके नियमित कार्यक्रम शुरू होंगे। 
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के साथ शांति समझौता निलंबित करेगा दक्षिण कोरिया; गुब्बारे के प्रक्षेपण के लिए दंडित करने का एलान
दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के साथ शांति समझौते को निलंबित कर देगा। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक कचरा ले जाने वाले गुब्बारे के प्रक्षेपण के लिए दंडित करने के मकसद से उत्तर कोरिया के साथ समझौता निलंबित करेगा।

एयर शो के दौरान टकराए दो पुर्तगाली विमान
दक्षिण पुर्तगाल में रविवार को एक एयर शो के दौरान दो छोटे विमान आपस में टकरा गए, जिसमें वायु सेना के एक पायलट की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। वायु सेना ने एक बयान में कहा कि उसे यह जानकारी देते हुए दुख हो रहा है कि बेजा एयर शो में शाम चार बजकर पांच मिनट पर दो याकोवलेव याक-52 विमान एयर शो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इसमें एक पायलट की मौत हो गई।  
  
अमेरिका: गोलीबारी में एक की मौत, 24 घायल
अमेरिका के ओहियो शहर के अक्रोन में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। सीएनएन ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के मेयर और पुलिस प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि केली एवेन्यू में गोलीबारी की सूचना मिलने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। 

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अधिकारियों ने इशिकावा प्रांत में 5.9 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी है। अधिकारियों ने हालांकि सुनामी केकिसी खतरे की संभावना से इनकार किया है। भूकंप सोमवार सुबह करीब 6.31 बजे आया। जिसका केंद्र दस किलोमीटर गहरा होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

कुवैत के नए क्राउन प्रिंस को अमेरिकी विदेश विभाग ने दीं शुभकामनाएं

कुवैत के नए क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल सबाह - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
अमेरिका ने कुवैत के नए क्राउन प्रिंस को शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह खाड़ी देश कुवैत के साथ दोस्ती को गहरा करने के लिए तत्पर है। कुवैत के नवनियुक्त क्राउन प्रिंस को बधाई देते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, शेख सबा के पास अपने देश की सार्वजनिक सेवा की विशिष्ट पृष्ठभूमि है। अमेरिका ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री और फिर विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने देश की सेवाएं कीं। ऐसे में अमेरिका-कुवैत रणनीतिक साझेदारी बेहद मूल्यवान है। 71 वर्षीय शेख 2011 से 2019 तक कुवैत के विदेश मंत्री और फिर 2022 तक प्रधानमंत्री रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें