फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां: नेपाल में भीषण बाढ़ की चेतावनी, ऊंची जगहों पर जाने की अपील; अमेरिका में तूफान का कहर

Sun, 11 Oct 2026 07:56 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

जलप्रलय की मार से उबरने की जद्दोजहद में लगे पड़ोसी देश नेपाल में एक और आपदी की आशंका है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बूढ़ी गंडकी नदी के चुमानुमी ग्रामीण नगरपालिका-6 की तरफ से भीषण बाढ़ आ रही है। बाढ़ के गुजरने तक त्रिशुली दोभान तक नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों और सुरक्षित ठिकानों पर रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन


तूफान की चपेट में आने से अमेरिका में चार लोगों की मौत
अमेरिका में इसायस तूफान का कहर दिख रहा है। फ्लोरिडा पैनहैंडल के किनारे बने होटलों और कॉन्डोमिनियम की छतों को प्रचंड हवाओं के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शनिवार को (स्थानीय समय) तूफान उत्तर की ओर बढ़ गया, जिसके कारण दक्षिणपूर्व में मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर अचानक बाढ़ और बवंडर का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक तूफान से कम से कम चार लोगों की मौत हुई है जिनमें फ्लोरिडा और अलबामा में घरों पर पेड़ गिरने से मारे गए दो लोग भी शामिल हैं। लगभग 7 लाख उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बाढ़ दक्षिणी अप्पालाचियन पर्वतमाला तक फैल सकती है। गौरतलब है कि इसायस का लैंडफॉल शुक्रवार को फ्लोरिडा के डेस्टिन के पास हुआ, जब श्रेणी 2 का यह तूफान तट से टकराया। डेस्टिन खाड़ी तटीय इलाके में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। ऊंची इमारतों और पर्यटकों को लुभाने वाली दुकानों से भरे इलाके में खतरा बना हुआ है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस के मुताबिक रात भर में तूफान कमजोर पड़ा है। अब ये उष्णकटिबंधीय चक्रवात की श्रेणी में है लेकिन अभी भी 'बाढ़ का खतरा बहुत अधिक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें