फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World updates : नेपाल में आठ भारतीय युवक किए गए गिरफ्तार; अपहरण-मानव तस्करी के लगे हैं आरोप

Wed, 17 Apr 2024 06:04 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

फरवरी के मध्य में, 11 भारतीयों, जिनमें ज्यादातर छात्र थे, उन सभी को अमेरिका की यात्रा की सुविधा देने के वादे के साथ दो सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आठ भारतीयों पर अपहरण, मानव तस्करी का आरोप लगा है। पुलिस ने मंगलवार को सूचना दी कि पकड़े गए युवकों पर विदेश में आकर्षक नौकरी का झांसा देकर भारतीय नागरिकों को अगवा करने का आरोप है। साथ आरोपियों पर मानव तस्करी, संगठित अपराध की विभिन्न धाराओं के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


फरवरी के मध्य में, 11 भारतीयों, जिनमें ज्यादातर छात्र थे, उन सभी को अमेरिका की यात्रा की सुविधा देने के वादे के साथ दो सप्ताह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया था। नेपाल पुलिस द्वारा मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने और आठ भारतीय माफिया सदस्यों को उनके नेपाली साथी के साथ गिरफ्तार करने के बाद सभी 11 लोगों को बचाया गया था।

ये है आरोपियों की पहचान
पुलिस ने काठमांडू जिला अटॉर्नी कार्यालय में अपराध के लिए आठ भारतीय नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है।काठमांडू जिला पुलिस सर्कल के बयान के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में अब्दुल रहीम, चरणजीत सिंह, निपुण गुप्ता, रामचन्द्र शर्मा, हिंदू सिंह यादव, अशोक कुमार, रवि मेवाडे और मनीष कुमार मल्होत्रा शामिल हैं।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने कहा कि मामला लोकप्रिय भारतीय अभिनेता शारुख खान की 2023 की फिल्म डंकी में दिखाई गई स्थिति के समान होने के कारण इसे 'डनकी ऑपरेशन' नाम दिया गया। 11 लोगों को एक महीने से अधिक समय तक काठमांडू के बाहरी इलाके में एक किराए के घर में बंधक के रूप में रखा गया था। 

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रातोपुल के धोबीखोला कॉरिडोर में एक नेपाली नागरिक के निजी आवास पर छापा मारा। इसके बाद उन 11 भारतीयों को बचाया, जिन्हें मेक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के बहाने बंधक बना लिया गया था।


 

सिडनी में बिशप पर आतंकी हमले के बाद धार्मिक तनाव
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का कहना है कि सिडनी के एक चर्च में प्रार्थना के दौरान बिशप व पादरी पर चाकू से किए हमले को पुलिस आतंकी कृत्य मान रही है। इस खुलासे के बाद देश में सामुदायिक तनाव फैल गया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। घटना को लेकर पुलिस ने मंगलवार को एक किशोर गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन

पर्यटन बढ़ाएगा वृंदावन का इस्कॉन मंदिर : दास 
इस्कॉन के शीर्ष पदाधिकारी चंचलपति दास ने कहा, यूपी के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा, यह मंदिर भारत में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा। वृंदावन हेरिटेज टॉवर 70 मंजिल ऊंचा और 210 मीटर होगा, जो आठ करोड़ डॉलर की लागत से बनाया जा रहा है। ग्लोबल हरे कृष्णा मूवमेंट के उपाध्यक्ष और इस्कॉन बैंगलोर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने कहा, आध्यात्मिकता के लिए कोई टूटा-फूटा बुनियादी ढांचा नहीं हो सकता और मंदिर हमेशा जर्जर स्थिति में नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विदेशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों से से भारत लाने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें