सिडनी में बिशप पर आतंकी हमले के बाद धार्मिक तनाव
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का कहना है कि सिडनी के एक चर्च में प्रार्थना के दौरान बिशप व पादरी पर चाकू से किए हमले को पुलिस आतंकी कृत्य मान रही है। इस खुलासे के बाद देश में सामुदायिक तनाव फैल गया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। घटना को लेकर पुलिस ने मंगलवार को एक किशोर गिरफ्तार किया है।
पर्यटन बढ़ाएगा वृंदावन का इस्कॉन मंदिर : दास
इस्कॉन के शीर्ष पदाधिकारी चंचलपति दास ने कहा, यूपी के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा, यह मंदिर भारत में पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगा। वृंदावन हेरिटेज टॉवर 70 मंजिल ऊंचा और 210 मीटर होगा, जो आठ करोड़ डॉलर की लागत से बनाया जा रहा है। ग्लोबल हरे कृष्णा मूवमेंट के उपाध्यक्ष और इस्कॉन बैंगलोर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंचलपति दास ने कहा, आध्यात्मिकता के लिए कोई टूटा-फूटा बुनियादी ढांचा नहीं हो सकता और मंदिर हमेशा जर्जर स्थिति में नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विदेशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों से से भारत लाने की अपील की थी।