फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: नेपाल में ड्रग्स के साथ 14 भारतीय गिरफ्तार, नशीली दवाओं की तस्करी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 05:23 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

आधिकारिक सूचना के मुताबिक चार के कब्जे से 50 किलो हशीश बरामद किया गया तो वहीं दूसरे मामले में 99 किलो ड्रग्स के साथ पांच को गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में नशीली दवाओं की तस्करी के तीन अलग-अलग मामलों में 14 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सभी धरान शहर से पकड़े गए। आधिकारिक सूचना के मुताबिक चार के कब्जे से 50 किलो हशीश बरामद किया गया तो वहीं दूसरे मामले में 99 किलो ड्रग्स के साथ पांच को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस के मुताबिक एक अन्य मामले में 23 वर्षीय भारतीय नागरिक को उसके चार साथियों के साथ नशीली दवाओं सहित पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अबू धाबी संवाद के 7वें मंत्रिस्तरीय परामर्श में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने लिया भाग
विदेश मंत्रालय (एमईए) में सचिव (कांसुलर पासपोर्ट और वीजा डिवीजन और प्रवासी भारतीय मामले) मुक्तेश परदेशी ने 10-11 फरवरी को दुबई में आयोजित अबू धाबी संवाद के सातवें मंत्रिस्तरीय परामर्श में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सचिव परदेशी के साथ विदेश मंत्रालय और केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। अबू धाबी संवाद के मौके पर, सचिव मुक्तेश परदेशी ने संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासी श्रमिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान सचिव मुक्तेश ने दोनों सरकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न उपायों पर संयुक्त अरब अमीरात के मानव संसाधन और अमीरात मंत्री के साथ चर्चा की। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें