फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World : US में मां-भाई की हत्या से पहले क्या खोज रहा था 17 साल का अर्जुन? चैटजीपीटी की हिस्ट्री ने खोला राज

Thu, 13 Aug 2026 03:32 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में भारतीय किशोर अर्जुन अरविंद (17) को अपनी मां और छोटे भाई की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में पुलिस को उसकी इंटरनेट और चैटजीपीटी सर्च हिस्ट्री से चौंकाने वाले सुराग मिले। अधिकारियों के मुताबिक, अर्जुन ने घटना को अंजाम देने से पहले परिवार को नुकसान पहुंचाने और हत्या से जुड़ी जानकारियां और काल्पनिक कहानियां खोजी थीं।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, 11 अगस्त को एक्टन स्थित घर में मां सुधा वेंकटेशन (45) और भाई सिद्धार्थ अरविंद (14) मृत मिले। बेसमेंट में सुधा और पहली मंजिल पर सिद्धार्थ का शव मिला। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। वारदात के बाद अर्जुन कथित तौर पर मां की कार लेकर फरार हो गया था। अगले दिन बुधवार को उसे वेलैंड के एक पार्किंग स्थल से गिरफ्तार किया गया। अर्जुन पर दो हत्याओं समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से पहले के पूरी घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

चैटजीपीटी से काल्पनिक कहानियां खोजने में मदद मांगी
जांच में पता चला कि आरोपी पिछले कुछ समय से इंटरनेट और चैटजीपीटी पर परिवार को नुकसान पहुंचाने और हत्या जैसे विषयों पर जानकारी तलाश रहा था। उसने चैटजीपीटी से गोथिक नॉवेल (डरावनी या रहस्यमयी कहानियों) जैसी कहानियां बनाने में मदद मांगी थी। उसने सवाल पूछे और पात्र भी गढ़े। इन कहानियों में ऐसे पात्र थे, जो अपने ही परिवार के लोगों की हत्या करते हैं।
विज्ञापन


इस्राइल का दावा- गाजा में ड्रोन से हमले में हमाल कमांडर को निशाना बनाया
इस्राइली सेना ने बुधवार (12 अगस्त, 2026) को उत्तरी गाजा में एक हमास कमांडर पर लक्षित ड्रोन हमला किया। यह हमला शांति प्रयासों की देखरेख कर रहे अधिकारियों के हमलों को रोकने के दबाव के बावजूद किया गया। इस्राइल ने 3 अगस्त के बाद पहली बार ऐसे किसी लक्षित हमले की घोषणा की है। सेना ने बताया कि बेत लहिया शहर में एक व्यक्ति को निशाना बनाया गया, जिसे इस्राइली सेना ने हमास कमांडर बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौते की घोषणा की थी। इस समझौते में ऐसे हमलों को रोकने की बात शामिल थी। तब से लक्षित हमलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

शांति समझौते के प्रयासों के बीच कितने हताहत?
हमास ने अपने हथियार निष्क्रिय करने की योजना स्वीकार कर ली थी। हालांकि, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस्राइल शर्तों को स्वीकार करने से पहले हमास को पूरी तरह से निरस्त्र होना होगा। शांति बोर्ड के अधिकारियों ने इस्राइल से समझौते को आगे बढ़ाने के लिए हमलों को रोकने का आग्रह किया है। इस्राइली सेना ने लक्षित व्यक्ति के बारे में कोई विवरण नहीं दिया और न ही यह बताया कि वह मारा गया या नहीं। शिफा और नासर अस्पतालों के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को चार घायल लोगों को लाया गया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1 अगस्त से अब तक 45 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। तुर्किये ने गोलान हाइट्स पर इस्राइली संप्रभुता को मान्यता देने को लेकर कोलंबिया की निंदा की है।

व्हाइट हाउस से लेविट विदा, ट्रंप ने नई भूमिका भी बताई
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट इस माह के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। 28 वर्ष लेविट इस पद को संभालने वाली सबसे कम उम्र की सचिव रहीं। लेविट ट्रंप के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' आंदोलन की प्रमुख समर्थक रही हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें अपनी "सबसे भरोसेमंद सहयोगियों" में से एक बताया। उन्होंने कहा कि लेविट अपने बच्चों और परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए पद छोड़ रही हैं। ट्रंप ने उनके फैसले को समझने और सम्मान करने की बात कही। लेविट अब उनकी शीर्ष बाहरी सलाहकार और रिपब्लिकन पार्टी में एक प्रभावशाली आवाज होंगी। लेविट ने मई में अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बाद हाल ही में व्हाइट हाउस लौटी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह प्रेस सचिव के रूप में अपने बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ मां नहीं बन पा रही थीं। ट्रंप ने उनके उत्तराधिकारी के लिए कोई योजना नहीं बताई है।

भारतीय मूल के गौतम रंगराजन बने ब्रिटिश पीएम बर्नहैम के सलाहकार, संरचना और प्रक्रियाओं पर देंगे सलाह
ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहम ने भारतीय मूल के भारतीय मूल के रणनीतिकार और मीडिया कार्यकारी गौतम रंगराजन को स्ट्रक्चर और प्रोसेस (ढांचे और प्रक्रिया) पर विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त किया है। वह इस हफ्ते से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी नई भूमिका संभालेंगे। ब्रिटिश पीएम दफ्तर ने यह एलान किया है। पूर्व बीबीसी रणनीतिकार और संगीतकार रंगराजन को मीडिया, क्रिएटिव इंडस्ट्री और सार्वजनिक प्रसारण क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह सरकार के बदलावों में सहयोग करेंगे,जिसमें लुईस हेग और डेम एंटोनिया रोमियो के नेतृत्व वाला नया प्रधानमंत्री और कैबिनेट कार्यालय और मैनचेस्टर में नंबर 10 उत्तर शामिल हैं।

गैर-कानूनी रूप से मछली पकड़ने का आरोप, श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने उसकी समुद्री सीमा में गैर-कानूनी रूप से मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनके ट्रॉलर को ज़ब्त कर लिया। नौसेना ने बताया कि मछुआरों को बुधवार रात तलाईमन्नार में उरुमलाई पॉइंट के पास गिरफ्तार किया गया। नौसेना की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रॉलर ने कथित तौर पर इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन (IMBL) पार करके श्रीलंकाई जलक्षेत्र में प्रवेश किया था और जब्त किए जाने के समय 'बॉटम ट्रॉलिंग' (समुद्र की तलहटी में जाल डालकर मछली पकड़ना) कर रहा था।

बयान में कहा गया, 'पकड़े गए मछुआरों और मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।' मन्नार द्वीप और एडम ब्रिज के आसपास का 'गल्फ ऑफ मन्नार' इकोसिस्टम अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर समुद्री जैव विविधता और संरक्षण के लिए एक उच्च-प्राथमिकता वाला क्षेत्र माना जाता है, जो मछली पकड़ने के प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के विशिष्ट नियमों के अधीन है।

भारत और श्रीलंका के संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादित विषय रहा है; श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है और श्रीलंकाई समुद्री सीमा में गैर-कानूनी रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को ज़ब्त किया है।

पाक जलडमरूमध्य, जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है, दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक समृद्ध क्षेत्र है। दोनों देशों के मछुआरे अक्सर अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।
विज्ञापन

बलूचिस्तान में गैस पाइपलाइन पर हमला, कई शहरों की आपूर्ति ठप
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में उग्रवादियों ने सुई सदर्न गैस कंपनी की 18 इंच चौड़ी पाइपलाइन को रिमोट नियंत्रित बम से उड़ा दिया। यह धमाका कछी जिले के बोलन नदी क्षेत्र में हुआ, जिससे राजधानी क्वेटा समेत कई इलाकों में बुधवार रात से गैस आपूर्ति ठप है। कंपनी की टीमें सुरक्षा के बीच मरम्मत कार्य में जुटी हैं। इस महीने नासिरबाद और मई में डेरा बुग्ती में भी ऐसे हमले हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें