फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: पाकिस्तान में फेसबुक पोस्ट को लेकर युवक पर एफआईआर; अमेरिका ने UNSC में सुधार का किया समर्थन

Tue, 24 Sep 2024 03:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। इस बीच, लेबनान में इस्राइली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 492 हो गई है। एसोसिएटेट प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। इस्राइल की ओर से बीते पांच दिनों से लेबनान में लगातार हमले हो रहे हैं। 

विज्ञापन

पाकिस्तान ने विमान हादसा टला, आपात लैंडिंग
उधर, पाकिस्तान में सोमवार को एक निजी एयरलाइन के विमान में आग लगने की घटना हुई। विमान यात्रियों से भरा था। हालांकि, बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब उसने लाहौर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की। पाकिस्तान के विमानन प्राधिकरण के अनुसार, फ्लाई जिन्ना की उड़ान एफएल-846 कराची से लाहौर के लिए रवाना हुई थी। विमान में 171 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। 

पाकिस्तान : ईशनिंदा के आरोप में युवक पर प्राथमिकी दर्ज
पाकिस्तान पुलिस ने चिचावतनी के एक 25 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ उसके फेसबुक पोस्ट को लेकर ईशनिंदा के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, चक 107/12-एल में रहने वाला संदिग्ध पहले इस्लामाबाद में सीनेट के लिए काम करता था, लेकिन उसे उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। 

अमेरिका ने किया यूएनएससी में सुधार का समर्थन
संयुक्त राष्ट्र के 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार की जरूरत है, ताकि यह विकासशील देशों का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सके और समकालीन वैश्विक स्थिति को प्रतिबिंबित कर से। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का मानना है कि इस सुधार में अफ्रीका के लिए दो स्थायी सीट, छोटे द्वीप वाले विकासशील देशों के लिए एक रोटेशनल सीट और लैटिन अमेरिका व कैरीबियाई देश के लिए स्थायी प्रतिनिधित्व शामिल होना चाहिए। 

ब्लिंकन ने कहा, अमेरिका ने पहले ही जर्मनी, जापान और भारत के लिए स्थायी सीट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, अमेरिका यूएनएससी में सुधार पर तुरंत वार्ता शुरू करने का समर्थन करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका यूएन की प्रणाली को इस दुनिया के अनुरूप ढालने के लिए प्रतिबद्ध है, जो वर्तमान और भविष्य की वास्तविकता को दर्शाए। 
विज्ञापन

सिंगापुर में भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत के पूर्व मंत्री दोषी

सिंगापुर के उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के एक मामले में भारतीय मूल के पूर्व परिवहन मंत्री एस ईश्वरन को दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष ने 62 वर्षीय पूर्व मंत्री को छह से सात महीने की जेल की सजा दिए जाने का अनुरोध किया था। ईश्वरन ने कहा था कि वह स्वयं को ईमानदार साबित करने के लिए मुकदमा लड़ेंगे लेकिन सुनवाई के पहले ही दिन उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें