फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय डायरी: उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल; इंडोनेशियाई जंगल में आग, दक्षिण पूर्व एशिया में जहरीली धुंध

Mon, 12 Oct 2026 07:12 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
विदेश की सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया की तरफ से समुद्र की ओर मिसाइल जैसा प्रक्षेपास्त्र दागा गया है। हालिया हथियारों के प्रदर्शन की घटनाओं में इसे एक और अहम कड़ी की तरह देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने सोमवार की इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि हथियार बैलिस्टिक मिसाइल था या उसकी मारक झमता कितनी दूर तक है।

विज्ञापन


इंडोनेशियाई जंगल में आग, दक्षिण पूर्व एशिया में जहरीली धुंध
दुनिया के सबसे समृद्ध शहरों में शामिल सिंगापुर इन दिनों जहरीली धुंध की चपेट में है। गगनचुंबी इमारतों के लिए पहचाने जाने वाले इस शहर की पहचान बन चुकी चमकदार गगनरेखा धुएं की मोटी चादर के पीछे धुंधली पड़ गई है। हालात ऐसे हैं कि सिंगापुर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गया है। पड़ोसी देश इंडोनेशिया में जंगलों और पीटलैंड में लगी आग का धुआं हजारों किलोमीटर के क्षेत्र में फैलकर सिंगापुर और मलयेशिया की हवा को दूषित कर रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अक्तूबर 2026 को शुक्रवार की सुबह सिंगापुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक श्रेणी में आता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

एटमी युद्ध-एआई से 2100 तक खतरे में आ जाएगा मानव अस्तित्व, लैंसेट रिपोर्ट में दी गई चेतावनी
एआई के खतरनाक इस्तेमाल या एटमी संघर्ष के कारण 2100 तक मानव जाति का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। लैंसेट जर्नल की रिपोर्ट में अगले 75 वर्षों के दौरान मानव स्वास्थ्य के सामने आने वाले 17 खतरों की सूची में ये दोनों सबसे ऊपर हैं। रिपोर्ट तैयार करने वाले 35 विशेषज्ञों का कहना है कि ये खतरे आपस में जुड़े हुए हैं, इसलिए इनका समाधान भी मिलकर ही निकाला जाना चाहिए। परमाणु संघर्ष और खतरनाक एआई के दुरुपयोग की संभावना कम है, लेकिन यदि ऐसा होता है तो यह मानवता के लिए एक महाप्रलय साबित हो सकता है। परमाणु युद्ध से निकलने वाले कण ऊपरी वायुमंडल में सूर्य के प्रकाश को रोक सकते  हैं, इससे वैश्विक स्तर पर गंभीर अकाल पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें