फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड अपडेट्स: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले, कई लोगों के हताहत होने की खबर

Tue, 10 Nov 2026 02:31 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
विदेश की समाचार सुर्खियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलूचिस्तान के मस्तुंग और कलात जिलों में पाकिस्तानी सेना पर कई ड्रोन और आईईडी हमले हुए हैं। इन हमलों में कई लोगों के हताहत होने और भारी नुकसान होने की खबर है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को मस्तुंग के खादकोचा इलाके में मुख्य सैन्य शिविर पर कम से कम दो ड्रोन से हमले किए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी हताहत हुए हैं और सैन्य शिविर को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


'द बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य घटना में कलात के मरजान इलाके में आईईडी हमले में पाकिस्तानी सेना का एक वाहन नष्ट हो गया। हालांकि, इन हमलों और वाहनों को जब्त करने के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं है और किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस बीच, क्वेटा-ताफ्तान राजमार्ग पर चगाई के नोकचाह इलाके में हथियारबंद लड़ाकों ने सड़क जाम कर दो कमर्शियल वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक वाहन में कीमती पत्थर ले जाए जा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटनाएं 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' (बीआरजी) की बलूचिस्तान के कच्छी जिले में एक ड्रोन हमले और सैन्य काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले की जिम्मेदारी लेने के एक दिन बाद सामने आई। इस हमले में पांच पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos

6 जनवरी के दंगों का बोझ अपनी कब्र तक ढोएं ट्रंप: बाइडन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने आगामी व्हाइट हाउस संस्मरण में डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि ट्रंप ने अपने प्रशासन के जरिए देश और दुनिया को भारी नुकसान पहुंचाया है। 83 वर्षीय डेमोक्रेट नेता बाइडेन ने किताब में लिखा है कि 2020 के चुनाव में हार को लेकर ट्रंप के वर्षों के झूठ और 6 जनवरी को कैपिटल हिल पर हुए हमलों का कलंक उनकी कब्र तक उनके साथ जाना चाहिए।बाइडन के इस तीखे संस्मरण का पहला अंश सोमवार को द अटलांटिक' में प्रकाशित हुआ है। 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति की पूरी आत्मकथा 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बाइडेन ने बताया कि हालांकि डॉक्टर उनके कैंसर के इलाज के जवाब से संतुष्ट हैं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह इस किताब के प्रचार से जुड़े कार्यक्रमों में सीमित रूप से ही हिस्सा ले पाएंगे

ट्रंप पर लगाए गंभीर आरोप
बाइडन ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद अमेरिकी कांग्रेस द्वारा नतीजों को प्रमाणित करने के दौरान ट्रंप समर्थकों द्वारा किए गए हमले का जिक्र करते हुए लिखा, डोनाल्ड ट्रंप ने एक तख्तापलट का नेतृत्व किया। उनका उद्देश्य अमेरिकी जनता द्वारा सत्ता से बाहर किए जाने के बाद भी कुर्सी पर बने रहना था।
विज्ञापन

2027 में 1.75 लाख भारतीय करेंगे हज यात्रा
भारत और सऊदी अरब ने सोमवार को हज-2027 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत अगले साल 1,75,025 भारतीय हज यात्रा कर सकेंगे। सऊदी अरब के आधिकारिक दौरे पर गए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जेद्दा में सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल रबिया के साथ बैठक के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार, दोनों मंत्रियों ने हज-2027 की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही बेहतर तालमेल और यात्रा से जुड़ी सुविधाएं मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों ने भारतीय यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। रविवार को रिजिजू ने जेद्दा में छठे हज सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया था। यह कोटा आम तौर पर संबंधित देश की मुस्लिम आबादी के आधार पर निर्धारित होता है। भारत का कोटा 2014 में 1,36,020 था, जो 2025 में बढ़कर 1,75,025 हो गया। यह संख्या 2027 में भी समान रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया से मां के साथ भारत आई बेटी को भाया मंत्र जाप

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला अपनी बेटी को 18 महीने के लिए भारत लाईं, लेकिन यहां के अनुभवों ने दोनों की जिंदगी बदल दी। अब बेटी प्रतिदिन मंत्र का जाप करती है और परेशान होने पर दिव्य मां से प्रार्थना करती है। ऑस्ट्रेलिया के बायरन बे की रहने वाली ऐनी डरहम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह अनुभव साझा किया। उन्होंने पोस्ट में बताया कि साल 2024 में वह अपनी बेटी को योग और अध्यात्म सिखाने के लिए भारत लाई थीं। इस दौरान वह दक्षिण भारत में अपने गुरु के आश्रम में रहीं। ऐनी के मुताबिक, बेटी भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुई। अब वह अक्सर चुपचाप मंत्र जाप करती है या पूजा की वेदी के पास बैठती है। उसे भारत और यहां की संस्कृति से बहुत लगाव हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें