फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश: सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का हमला, तीन की मौत; बढ़ा तनाव

Fri, 09 Oct 2026 03:46 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सऊदी अरब की राष्ट्रीय विमानन कंपनी सऊदिया एयरलाइंस के एक विमान को निशाना बनाकर गुरुवार को किए गए हमलों में तीन सऊदी नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में एयरलाइन के एक कैप्टन भी शामिल हैं। सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हमलों में अलग-अलग राष्ट्रीयताओं के कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पिछले सप्ताहांत सऊदी अरब और उसकी सहयोगी सेनाओं ने पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद सऊदी अरब में यह सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। प्राधिकरण के बयान के मुताबिक, गुरुवार को पहला हमला हवाई अड्डे की सुविधाओं को निशाना बनाकर किया गया, जबकि दूसरा हमला एक विमान पर हुआ। बयान में हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं की गई। हालांकि, हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से हवाई अड्डे को निशाना बनाने का दावा किया है।

सऊदिया ग्रुप ने अपने बयान में बताया कि मृतकों में कैप्टन हमूद अली अलकल्थामी भी शामिल थे। नए सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद सऊदी अरब की राष्ट्रीय विमानन कंपनी पर हमले की यह पहली पुष्ट घटना प्रतीत होती है। सऊदिया ग्रुप के एक अलग बयान के अनुसार, उसका एक विमान जमीन पर खड़ा था, तभी उसे नुकसान पहुंचा। उस समय विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। 
विज्ञापन


सऊदी अरब की राजधानी स्थित हवाई अड्डे को पिछले कुछ दिनों में कई बार निशाना बनाया गया है। इसी सप्ताह की शुरुआत में यहां एक सूडानी नागरिक की मौत हो गई थी। शुक्रवार को जारी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बयान में कहा गया कि घायल हुए लोगों की चोटें मामूली से लेकर गंभीर स्तर तक की थीं। सऊदिया ग्रुप के बयान के अनुसार, हमले के कुछ घंटे बाद गुरुवार शाम छह बजे तक हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य हो गया था। इस बीच, हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि उसने रॉकेट लॉन्च करने वाले तीन प्लेटफॉर्म नष्ट कर दिए हैं। गठबंधन के मुताबिक, इनका इस्तेमाल हूती विद्रोही क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने में कर रहे थे।

Trending Videos

पेशावर हाईकोर्ट ने इमरान खान की पार्टी के 28 नेताओं को गिरफ्तारी से राहत बढ़ाई
पाकिस्तान के पेशावर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 27 अन्य नेताओं को गिरफ्तारी से रोकने वाले अपने पहले के आदेश को बरकरार रखा।
हाईकोर्ट ने इन नेताओं की गिरफ्तारी से पहले जमानत की याचिकाओं को आगे की सुनवाई के लिए दो सदस्यीय पीठ के पास भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी।

सोहेल अफरीदी और पीटीआई के अन्य नेताओं ने 9 मई 2023 की घटनाओं से जुड़े कई मामलों में गिरफ्तारी से राहत मांगी है। उस समय इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पहले तीन सदस्यीय बड़ी पीठ का गठन किया गया था। पीठ ने याचिकाकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

हालांकि, अदालत ने याचिकाओं को दो सदस्यीय पीठ के पास भेजते हुए 28 नेताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाले अपने पुराने आदेश को जारी रखा। गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत आगे की सुनवाई तक प्रभावी रहेगी। अदालत ने अभी इन नेताओं की जमानत याचिकाओं पर अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।
विज्ञापन

अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय पायलट स्मित को सम्मानित किया जाएगा
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के कांग्रेसनल रिकॉर्ड में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने फ्लाईदुबई की उड़ान में एक साथी पायलट के कुल्हाड़ी से हमले के बाद 172 यात्रियों और चालक दल को बचाया था।भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। शुक्रवार को कांग्रेसनल रिकॉर्ड में बयान दर्ज होगा। यह घटना 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान 1073 में हुई। कृष्णमूर्ति के बयान के अनुसार, विमान 30 सेकंड में करीब 16,000 फीट नीचे आ गया। गंभीर चोटों के बावजूद, कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोला। इससे यात्री और चालक दल हमलावर को काबू कर सके। विमान में सवार दो आरक्षित फ्लाईदुबई पायलटों ने नियंत्रण संभालकर उसे सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा। उड़ान में 4 अमेरिकी नागरिक और 27 बच्चों सहित 172 यात्री थे। कृष्णमूर्ति ने कैप्टन की त्वरित सोच और दृढ़ता की प्रशंसा की।

भारत के साथ जल बंटवारा विवाद वार्ता से ही सुलझेगा : बांग्लादेश
बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे जल बंटवारे के मुद्दों को केवल बातचीत और कूटनीति के जरिये ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिशा में प्रगति तभी संभव है जब दोनों देशों का शीर्ष नेतृत्व सहयोग की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाए। कबीर ने बृहस्पतिवार को यहां एक सेमिनार के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि साझा नदियों और गंगा जल बंटवारा संधि के  भविष्य को लेकर दोनों पक्षों के बीच चर्चा जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें