फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: चिराग वीर सिंह सराओ ने रचा इतिहास, अमेरिकी वायुसेना अकादमी में बने पहले केशधारी सिख

Tue, 14 Jul 2026 06:12 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
बांग्लादेश में प्रभु श्रीराम की 81 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण करवा रहे हरि दास तारोनी को पुलिस ने धन शोधन के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। हरि दास की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब कट्टरपंथियों द्वारा प्रभु श्रीराम की तस्वीर को अपमानित करने के विरोध में अल्पसंख्यक समुदाय देशव्यापी प्रदर्शन कर रहा है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के महासचिव मनिंद्र कुमार नाथ ने हरि दास तारोनी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने खास कहा, मैंने अभी गाइबांधा के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि हरि दास को धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश सीआईडी ने हरि दास को ढाका के उत्तरा इलाके से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भारत ने 23 जून को बांग्लादेश से कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू करने और अल्पसंख्यक समुदायों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने का पुरजोर आग्रह किया था। 
विज्ञापन


कट्टरपंथियों के दबाव में सरकार ने रुकवाया मूर्ति का निर्माण  
बांग्लादेश की सरकार ने कट्टरपंथियों के दबाव में गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी उपजिला में श्रीश्री राधा गोविंद और काली मंदिर में हो रहे भगवान श्रीराम की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति के निर्माण को रुकवा दिया है। काले पत्थर से बनाई जा रही इस विशाल मूर्ति की अनुमानित लागत 17 करोड़ भारतीय रुपये है। रामचंद्रपुर गांव में स्थित इस धार्मिक परिसर में कुल 144 देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं स्थापित करने की योजना है।

थाईलैंड: अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई
बैंकॉक के एक म्यूजिक बार में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। वहीं, मृतकों के परिजन अपने प्रियजनों की पहचान करने और उनके शव लेने की कठिन प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


बैंकॉक महानगर प्रशासन के बयान के अनुसार, रविवार रात हुई इस दुखद घटना में 70 से अधिक लोग घायल हुए थे। इनमें से 24 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों के बारे में शुरुआती जानकारी के अनुसार मरने वालों में 18 महिलाएं और 9 पुरुष शामिल हैं। सभी थाईलैंड के नागरिक थे, केवल बार का एक कर्मचारी लाओस का था। घायलों में 41 महिलाएं और 34 पुरुष शामिल हैं।

यह अग्निकांड शहर के रोंग बीयर ना लाडप्राओ बार में हुआ। यह पिछले 17 वर्षों में बैंकॉक की सबसे बड़ी और सबसे जानलेवा आगजनी की घटना है। 


ब्रिटेन कानून बदलने की प्रक्रिया शुरू, ग्रूमिंग गैंग के सरगना को पाकिस्तान भेजने का रास्ता साफ
ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद ने संसद में कानून में बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बदलाव के बाद ग्रूमिंग गिरोह के सरगना शबीर अहमद को पाकिस्तान भेजने में आ रही कानूनी बाधा खत्म हो जाएगी।

शबीर अहमद का मामला सामने आने के बाद ब्रिटेन में काफी आक्रोश देखने को मिला है। शबीर अहमद को वर्ष 2012 में कम उम्र की लड़कियों से कई बार दुष्कर्म और यौन अपराधों के मामलों में जेल की सजा हुई थी। हाल ही में वह जेल से रिहा हुआ है। हालांकि समस्या यह सामने आई थी कि शबीर अहमद को 1971 के एक कानून के कारण पाकिस्तान नहीं भेजा जा सकता। यह कानून उन राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों को ब्रिटेन से निकालने की अनुमति नहीं देता, जो 50 साल से अधिक पहले वहां आकर बस गए थे।
 
दोषी करार दिया गया शबीर अहमद नौ लोगों के उस गिरोह का सरगना था, जिसने किशोरियों को अपने जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया। इस गिरोह का तरीका यह था कि पहले लड़कियों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें बाहर का खाना और सिगरेट दी जाती थी। इसके बाद उन्हें शराब पिलाई जाती थी और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था।

अमेरिकी वायुसेना अकादमी में शामिल होने वाले पहले केशधारी सिख बने चिराग वीर सिंह सराओ
चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित अमेरिकी वायुसेना अकादमी  में शामिल होने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकीबन गए हैं। अमेरिकन सिख काउंसिल के अनुसार, उन्हें 4 अप्रैल को अकादमी में नियुक्ति मिली और 20 जून को अपने धार्मिक प्रतीकों बिना कटे बाल (केश) और दाढ़ी के साथ सेवा देने की आधिकारिक अनुमति (रिलिजियस अकॉमोडेशन) प्रदान की गई। 24 जून को उन्होंने इन-प्रोसेसिंग डे पर अकादमी जॉइन की और फिलहाल छह सप्ताह के बूट कैंप का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले सराओ को एयर फोर्स आरओटीसी और नेवल आरओटीसी की पूर्ण छात्रवृत्तियां भी मिली थीं। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में भी प्रवेश मिला था। सराओ पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे हैं, ईगल स्काउट हैं, ताइक्वांडो में सेकेंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट रखते हैं और वॉटर पोलो टीम के खिलाड़ी भी रहे हैं।
 

पाकिस्तान में भारी बारिश बनी काल, छत गिरने से 11 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोहाट जिले के बाहरी इलाके स्थित मलागिन गांव में सोमवार देर रात एक कच्चे मकान की छत गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 अन्य घायल हो गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय घर में पारिवारिक समारोह चल रहा था। अचानक छत ढहने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही रेस्क्यू 1122 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। खैबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री शफी जान ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

अमेरिकी वायुसेना अकादमी में शामिल होने वाले पहले केशधारी सिख बने चिराग
भारतवंशी चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित अमेरिकी वायुसेना अकादमी (यूएसएएफए) में शामिल होने वाले पहले केशधारी सिख बन गए हैं। केशधारी सिख अपनी धार्मिक मान्यता के तहत केश और दाढ़ी नहीं कटवाते हैं। यूएसएएफए अमेरिका की पांच संघीय सैन्य सेवा अकादमियों में से एक है। अमेरिका में गुरुद्वारों और सिख संस्थाओं के प्रतिनिधि संगठन अमेरिकन सिख काउंसिल ने बताया कि सराओ की अमेरिकी वायुसेना अकादमी में चार अप्रैल को नियुक्ति हुई थी। उन्हें 20 जून को धार्मिक छूट प्रदान की गई जिससे वह अपने धार्मिक प्रतीकों के साथ और अपनी मूल पहचान बनाए रखते हुए अकादमी में प्रशिक्षण तथा सेवा कर सकेंगे। सराओ 24 जून को आधिकारिक तौर पर वायुसेना अकादमी में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें