फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: 117 वर्षीय सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, भारत में बनेंगे आईफोन; नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से 200 की मौत

Wed, 21 Aug 2024 05:23 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

World Updates: अमेरिकी मूल की स्पेनवासी मारिया ब्रान्यास का 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वहीं, भारत में पहली बार एपल का आईफोन 16 प्रो तमिलनाडु में असेंबल होगा। उधर, नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से दो महीनों में 200 लोगों की मौत हुई और 5000 विस्थापित हुए। पढ़ें दुनियाभर की अहम खबरें-
 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली अमेरिकी मूल की स्पेनवासी मारिया ब्रान्यास का 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ब्रान्यास ने कातालान प्रांत के ओलोट शहर स्थित एक नर्सिंग होम में अंतिम सांस ली। उनका जन्म चार मार्च, 1907 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। जब वह छोटी थीं, तभी उनका परिवार स्पेन लौट आया था।  

विज्ञापन


अब भारत में बनेंगे आईफोन, 16 प्रो तमिलनाडु में होगी असेंबलिंग
अमेरिकी कंपनी एपल आईफोन 16 प्रो मॉडल की असेंबलिंग भारत में शुरू करेगी। यह पहली बार है कि कंपनी चीन के अलावा किसी अन्य देश में अपने प्रो शृंखला के आईफोन का उत्पादन करेगी। वेबसाइट जीएसएम एरिना के अनुसार, यह एपल की वैश्विक उत्पादन रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव को दिखाता है। कंपनी आईफोन के 16 प्रो व 16 प्रो मैक्स मॉडल की असेंबलिंग तमिलनाडु की फॉक्सकॉन इंडिया के विनिर्माण केंद्र में करेगी। 

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से दो महीने में 200 लोगों की मौत
नेपाल में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के चलते पिछले दो महीनों में 200 लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच हजार लोग विस्थापन का दंश का झेल रहे हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि काठमांडो घाटी में तीन, कोशी प्रांत में 27, मधेश प्रांत में आठ, बागमती प्रांत में 34 और गंडकी प्रांत में 56, सुदूर पश्चिम प्रांत में 15, करनाली में 13 और लुंबिनी में 37 लोगों ने जान गंवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें