फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली अफ्रीकी महिला ओकोन्जो-इवेला हो सकती हैं विश्व व्यापार संगठन की प्रमुख

Wed, 10 Feb 2021 02:24 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
विज्ञापन
डब्ल्यूटीओ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को अब नया प्रमुख जल्द मिलने वाला है। नाइजीरिया की न्गोजी ओकोन्जो-इवेला पहली अफ्रीकी महिला हो सकती है, इवेला नाइजीरिया की पूर्व विदेश मंत्री और वित्त मंत्री रह चुकी हैं। वहीं डब्ल्यूटीओ प्रमुख का पद पिछले छह माह से खाली पड़ा है।

विज्ञापन


वैश्विक व्यापार मंडल ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 15 फरवरी को अपनी जनरल काउंसिल की एक विशेष बैठक आयोजित करेगा, जिसमें महानिदेशक की नियुक्ति पर विचार किया जाएगा। यदि विश्व व्यापार संगठन के 164 सदस्यों में से कोई भी उसका विरोध नहीं करता है, तो उन्हें  2025 तक संभावित चार साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाएगा।

पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ओकोन्जो-इवेला को अपने मजबूत समर्थन की घोषणा की थी, वहीं ट्रंप के प्रशासन ने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था।
विज्ञापन


नाइजीरिया के वित्त मंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान इवेला ने भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए बहुत प्रयास किए। इस दौरान उनकी योजनाओं की काफी सराहना भी हुई। अच्छे काम करने के लिए उनको निकनेम भी दिए गए।

25 साल के इतिहास में ओकोन्जो-इवेला विश्व व्यापार संगठन का नेतृत्व करने वाली महिला होंगी। वहीं ट्विटर माध्यम से उन्होंने कहा कि वो खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। साथ ही फाइनल राउंड में जाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। 
 


न्गोजी ओकोन्जो-इवेला की शिक्षा
न्गोजी ओकोन्जो-इवेला ने साल 1976 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से मैग्ना सह लाएड की उपाधि प्राप्त की, साथ ही 1981 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 

इसके बाद वह वाशिंगटन चली गईं, वहां वह विश्व बैंक में रैंक के माध्यम से तेजी से बढ़ी और 2013 में प्रबंध निदेशक बन गई। वहीं उनका अनुभव कोरोना के इस दौर में विश्व व्यापार को काफी मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें