फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मॉस्को आतंकी हमले के बाद बेहद परेशान हैं राष्ट्रपति पुतिन; सोमालिया के संविधान में हुए ऐतिहासिक बदलाव

Sun, 31 Mar 2024 04:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

सोमालिया में शनिवार को संसदीय मतदान के बाद संविधान में ऐतिहासिक बदलाव हुए। कई सप्ताहों के विचार-विमर्श के बाद संसद ने सोमलिया के संविधान के शुरुआती चार अध्यायों में संशोधन की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोगादिशू में आयोजित एक संयुक्त सत्र के दौरान संसद के निर्वाचित सदस्यों ने संशोधनों के प्रत्येक अध्यायों पर व्यक्तिगत तौर पर विचार-विमर्श किया, जिसके बाद ही उन्होंने स्वतंत्र संवैधानिक समीक्षा और कार्यान्वयन आयोग द्वारा प्रस्तावित व्यापक संशोधनों पर वोट डाला। 

निचले सदन के अध्यक्ष शेख अदन मोहम्मद नूर मदोबे ने संशोधन के पक्ष में पर्याप्त बहुमत की घोषणा की। मैडोबे ने घोषणा करते हुए कहा कि निचले सदन के कुल 212 सदस्यों और उच्च सदन के 42 सदस्यों ने संशोधनों का समर्थन किया। उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई है। इसलिए, संशोधन को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन

कनाडा में सूर्यग्रहण की तैयारी शुरू
कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने के लिए आने वालों के स्वागत में जुट गया है। इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। कनाडा के इस प्रांत में 1979 के बाद यह पहला सूर्यग्रहण होगा। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को इस दिन के लिए आपातकाल जैसी स्थिति की घोषणा की गई है। आपातकाल जैसी स्थिति की घोषणा करते हुए कहा गया कि इस दिन भयंकर यातायात जाम, आपात सेवाओं की मांग व मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या आ सकती है। 

उत्तरी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में पूर्ण ग्रहण: पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है जिससे सूर्य की किरणें पूरी तरह से छिप जाती हैं। नियाग्रा शहर में कुछ मिनटों के लिए सूर्य की किरणें बिल्कुल अवरुद्ध हो जाएंगी।

रूसी हमले से आहत है पुतिन: क्रेमलिन प्रवक्ता
रूस के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आंतकी हमले से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परेशान हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि घातक आतंकी हमले से पुतिन बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे हमलों को दिल से लेते हैं। अगर आपको उनके आंसू नहीं दिख रहे तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे इससे दुखी नहीं हैं। यकीन मानिए, वे इस हमले के कारण काफी ज्यादा आहत हैं।

रूस आंतकी हमला: 134 मृतकों की पहचान
रूस के क्रोकस सिटी हॉल में हाल में ही हुए हमलों में 134 मृतकों की पहचान हो चुकी है। जांचकर्ता पीड़ितों के साथ लगन से काम कर रहे हैं। जांच समिति ने कहा कि हम अथक प्रयास कर रहे हैं। जांचकर्ता और फोरेंसिक विशेषज्ञ चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। संदिग्ध अपराधियों के साथ भी पूछताछ की जा रही है। रूसी मंत्रालय के अनुसार, आतंकी हमले में पांच बच्चों सहित 144 लोगों की मौत हो गई है। आतंकियों के हमलों में करीब 500 लोग घायल भी हुए हैं। 
 
 

विज्ञापन

सीरिया : कार बम धमाके में दो बच्चों समेत 3 की मौत
इलाका तुर्किये स्थित सीरियाई विरोधी लड़ाकों के कब्जे में है। हालांकि, ब्रिटेन की युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत और 23 के घायल होने का दावा किया है।
सीरियाई सीविल डिफेंस व्हाइट हेलमेट से जुड़े स्वयंसेवकों ने बताया कि यह धमाका अलेप्पो प्रांत के अजीज शहर में हुआ। सीरियन सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने बताया कि मध्यरात्रि के बाद हुए विस्फोट में दो बच्चों व एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इलाके में दुकानें तथा मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल, किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि तुर्किये ने वर्ष 2016 के बाद से सीरिया में तीन प्रमुख सीमा पार अभियान शुरू किए। उसने उत्तरी सीरिया में कुछ इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें