फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: न्यूजीलैंड के मंत्री ने राम मंदिर निर्माण पर भारतीयों को दी बधाई, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

Tue, 23 Jan 2024 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैक्कले ने कहा कि 'पीएम मोदी ही वह पहले नेता थे, जिन्होंने हमारे प्रधानमंत्री की नियुक्ति पर सबसे पहले फोन कर बधाई दी थी। हम भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।'
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के मंत्री टॉड मैक्कले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्कले ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय और दुनियाभर में रह रहे भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यूजीलैंड के साथ दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया। मैक्कले ने कहा कि 'पीएम मोदी ही वह पहले नेता थे, जिन्होंने हमारे प्रधानमंत्री की नियुक्ति पर सबसे पहले फोन कर बधाई दी थी। हम भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं और इस (राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा) उपलब्धि के लिए सभी को बधाई।'

 
विज्ञापन

जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड ने पुष्टि की है कि साइमा वाजेद को दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए डब्लयूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है। साइमा वाजिद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद की बेटी हैं। 

नए क्षेत्रीय निदेशक के रूप में शपथ लेने के बाद साइमा ने आभार जताते हुए कहा, मैं सदस्य देशों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया है। अभी बहुत काम किया जाना है। मैं आप सभी के साथ इस सफर को शुरू कर बेहद खुश हूं। मैं उन सभी से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं, जो आने वाले वर्षों में हमारे साथ मिलकर काम करेंगे। साइमा का कार्यकाल एक फरवरी 2024 से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें