फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: पाकिस्तान के पंजाब में पुलिस पर रॉकेट से हमला; 11 की मौत, कई बंधक बनाए गए

Fri, 23 Aug 2024 02:34 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को पुलिस टीम पर डकैतों ने रॉकेट से हमला किया। इस हमले में 11 पुलिसवालों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने इस हमले की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में यह हमला तब किया गया जब माचा प्वाइंट पर दो पुलिस मोबाइल वैन कीचड़ भरे रास्ते में फंस गईं थीं। जब तक वे वहां से निकल पाते उससे पहले ही डकैत (अपराधी) वहां पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया। हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि उनमें से कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल हो गए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद अस्पताल में भर्ती कराया। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस हमले का कड़ा संज्ञान  लिया है। साथ ही आईजी पुलिस डॉ. उस्मान अनवर को मौके पर पहुंचकर बदमाशों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

 आपातकालीन निकास से निकलकर विमान के पंख पर चला गया यात्री, गिरफ्तार
 ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति आपातकालीन निकास से निकलकर विमान के पंख पर चला गया। इसके बाद जेट इंजन से उतरकर विमान के टर्मिनल पर चला गया। यात्री सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सिडनी से मेलबर्न हवाई अड्डे पर पहुंची जेटस्टार फ्लाइट जेक्यू507 पर घटी। जिस समय विमान टर्मिनल गेट पर खड़ा था, उस समय व्यक्ति विमान के दाईं ओर के निकास द्वार से बाहर निकल गया। जेटस्टार के एक अधिकारी ने कहा, विमान के आपातकालीन गेट से निकलने वाले वह व्यक्ति विंग के साथ चलने के बजाय एयरबस ए320 के दो इंजनों में से एक पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस व्यक्ति ने हैच खुलने से कुछ समय पहले ही उद्दंडता का व्यवहार शुरू कर दिया। जैसे ही विमान रुकने लगा वह फुर्ती से उठकर लोगों को धक्का देता हुआ आपातकालीन गेट की ओर बढ़ गया और उसने गेट खोल दिया। इसके चलते अन्य यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। उसकी हरकतें देखकर अन्य यात्री शोर मचाने लगे।

अमेरिका व कनाडा में प्रवासन रोकेगा ब्राजील
 ब्राजील उन एशियाई नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है जो अमेरिका और कनाडा में प्रवास करने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश का इस्तेमाल करते हैं। 

यहां के न्याय मंत्रालय के प्रेस कार्यालय ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, हवाईअड्डे पर शरण के लिए 70 प्रतिशत से अधिक अनुरोध भारतीय, नेपाली या वियतनामी राष्ट्रीयता वाले लोगों से आते हैं। शरण चाहने वाले शेष 30 प्रतिशत में सोमालिया, कैमरून, घाना और इथियोपिया के लोग हैं। सोमवार से लागू होने वाला यह कदम एशियाई देशों के प्रवासियों को प्रभावित करेगा, जिन्हें ब्राजील में रहने के लिए वीजा की जरूरत होती है। 

एमपॉक्स के खिलाफ एहतियात बरतने के लिए सिंगापुर के एयरपोर्ट पर की जाएगी विजुअल स्क्रीनिंग

एमपॉक्स के खिलाफ एहतियात बरतने के लिए सिंगापुर के चांगी और सेलेटर एयरपोर्ट पर तापमान और विजुअल स्क्रीनिंग की जाएगी। बता दें कि स्वीडन और थाईलैंड में एमपॉक्स के एक-एक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच), परिवहन और आव्रजन मंत्रालय और चेकप्वाइंट प्राधिकरण ने कहा कि वे सीमाओं पर इस बीमारी के खिलाफ सिंगापुर की निगरानी क्षमताओं को बढ़ाएंगे। एयर चेकप्वाइंट्स पर स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी लगाई गई है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति उम्मीदवारों में शामिल एक का निधन

श्रीलंका में 21 सितंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने वाले 39 उम्मीदवारों में से एक का निधन हो गया। उत्तर-पश्चिमी पुट्टलम जिले के 79 वर्षीय निर्दलीय उम्मीदवार इदरोस मोहम्मद इलियास की कल रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि उनके निधन के बावजूद उनका नाम बैलेट पेपर से न

भारत ने कतर के सामने उठाया गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों का मुद्दा
भारत ने शुक्रवार को कतर के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को जब्त किए जाने की खबरों पर चर्चा की है और इस मामले को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमें कतर द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों को जब्त किए जाने और सिख समुदाय द्वारा उनको वापस करने की मांग के बारे में खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मामले को कतर के सामने उठाया है और भारत के दूतावास ने दोहा में सिख समुदाय को घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया है। 

पाकिस्तान में पुलिस के वाहनों पर हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया गया जिसमें कम से कम 12 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को उस समय बंधक भी बना लिया गया, जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो वैन कीचड़ में फंस गईं। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘इस बीच डकैत वहां पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया। हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए, जबकि उनमें से कुछ को बंधक बना लिया गया और बाकी घायल हो गए।’’उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।

म्यांमार: सेना ने छापा मारकर दो स्वतंत्र पत्रकारों की हत्या की
फरवरी 2021 में आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार को हटाकर सेना के सत्ता पर काबिज होने के बाद म्यांमार में पत्रकारों की हत्याओं का दौर नहीं थम रहा है। ताजा घटना दक्षिणी राज्य मोन की है। यहां दो स्वतंत्र पत्रकारों विन हट्ट ऊ (26) और हेटेत मायत ठू (28) की सुरक्षा बलों ने हत्या कर दी। मीडिया 

रिपोर्ट्स में शुक्रवार को कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने ऊ और ठू के घर पर छापा मारा। ठू की हत्या हिरासत में लेने के बाद की गई, जबकि ऊ को छापे के दौरान ही गोली मार दी गई। विन हट्ट ऊ डेमोक्रेटिक वॉयस ऑफ बर्मा और हेटेत मायत ठू एक ऑनलाइन समाचार प्रसारण एजेंसी के लिए काम करते थे। दोनों को करीबी दोस्त बताया गया है। म्यांमार में कम से कम पांच अन्य मीडियाकर्मियों की हत्या हो चुकी है और हिरासत में लेकर अन्य लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बांग्लादेश : यूनुस ने पूर्व जनरल सुरक्षा मामलोंके लिए विशेष सहायक किया नियुक्त
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार प्रमुख प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल हाफिज (76) को सुरक्षा राष्ट्रीय सुलह मामलों पर अपना विशेष सहायक नियुक्त किया। उनका दर्जा सलाहकार या मंत्री के बराबर होगा। आधिकारिक गजट अधिसूचना में कहा गया, वह (हाफिज) सुरक्षा और राष्ट्रीय सुलह के विकास से संबंधित मामलों पर मुख्य सलाहकार (यूनुस) को सहायता प्रदान करेंगे। उनकी पृष्ठभूमि से परिचित अधिकारियों ने कहा कि पूर्व चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (सीजीएस) हाफिज ने पश्चिमी सहारा और कोट डी आइवर में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के बल कमांडर के रूप में कार्य किया है। बांग्लादेश में अपने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अलावा, उन्होंने चीन में पैदल सेना के छोटे और भारी हथियारों का अध्ययन किया। हाफिज ने फ्रांस के रक्षा खुफिया कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें