फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: हिजबुल्ला के शीर्ष नेता की इस्राइल को चेतावनी; नाइजीरिया में ईंधन टैंकर विस्फोट में 70 की मौत

Sat, 18 Jan 2025 01:35 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को एलान किया कि वह मादक पदार्थों से जुड़े हिंसा रहित अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए लगभग 2,500 लोगों की सजा कम करेंगे। 20 जनवरी को अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होगा। अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों का इस्तेमाल बाइडन ने कैदियों की सजा में छूट और माफी देने के लिए भी किया है। बड़े पैमाने पर इस तरह के क्षमादान और सजा की अवधि कम कर बाइडन ने एक रिकॉर्ड बनाया है। बाइडन ने योग्य व्यक्तियों को सलाखों के बाहर निकालने का महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन


हिजबुल्ला के शीर्ष नेता ने दी इस्राइल को चेतावनी
हिजबुल्ला के शीर्ष नेता नईम कासेम ने कहा कि फलस्तीनी लोगों ने फलस्तीन को मिटाने के प्रयासों को नाकाम कर दिया है। लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के टीवी चैनल 'अल-मनार' पर अपने बयान में कासेम ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में जो साठ दिन का संघर्षविराम समझौता किया गया था, इस्राइल को उसका उल्लंघन नहीं करना चाहिए। यह समझौता इस्राइल और हिजबुल्ला के संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया था। 

कासेम ने कहा कि इस्राइल ने 27 नवंबर को संघर्षविराम लागू होने के बाद से सैकड़ों बार इसका उल्लंघन किया है। हिजबुल्ला के महासचिव ने चेतावनी दी कि उनके संगठन की धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। इस बीच, लेबनान में हिजबुल्ला विरोधी समूहों ने हिजबुल्ला के अस्तित्व को समाप्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि लेबनान में केवल सरकारी संस्थाओं को ही हथियार रखने का अधिकार होना चाहिए।  
विज्ञापन


नईम कासेम ने आगे कहा, हिजबुल्ला के हथियारों को राष्ट्रीय रक्षा रणनीति का हिस्सा होना चाहिए। इस पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी लेबनानी समूह इस्राइल के खिलाफ जारी युद्ध का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए न करे। 

नाइजीरिया में ईंधन टैंकर ट्रक विस्फोट में 70 की मौत
उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में शनिवार को एक पेट्रोल टैंकर ट्रक पलटने से और उससे फैसे पेट्रोल की चलते विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। गौरतलब है कि यहां के जिगावा राज्य में पिछले साल अक्तूबर में इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जिसमें 147 लोग मारे गए थे।

अधिकारी ने दी जानकारी
मामले में एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मारे गए अधिकांश पीड़ितों में गरीब स्थानीय निवासी शामिल हैं। वे ट्रक पलटने के बाद फैला हुआ पेट्रोल निकालने के लिए दौड़ पड़े थे। इसी दौरान टैंकर में आग लग गई, जिसने दूसरे टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल से अब तक 60 लाशें बरामद की जा चुकी हैं।

 

पीएम स्टार्मर ने यहूदी-विरोधी भावना से लड़ने का लिया संकल्प 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने शुक्रवार को पोलैंड में स्थित ऑशविट्ज नाजी शिविर का दौरा किया। स्थान पर पहुंचने के बाद वहां की बदहाल स्थिति को देखते हुए उन्होंने दुख जताते हुए यहूदी-विरोधी भावना से लड़ने का संकल्प लिया। बता दें कि ऑशविट्ज नाजी शिविर यह वह जगह है जहां नाजी शासन के दौरान लाखों लोगों की हत्या की गई थी।

जानकारी के अनुसार स्टार्मर ने अपनी पत्नी के साथ इस स्मारक का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें वहां जो देखने को मिला, वे बहुत भयावह थे। वहां बालों, जूतों, सूटकेस और नामों के ढेर पड़े थे, लेकिन इन चीजों में किसी भी प्रकार की इंसानियत नहीं दिख रही थी।

 

भीषण ठंड के चलते ट्रंप इस स्थान पर लेंगे शपथ
20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार को अमेरिका में भीषण ठंड पड़ने का अनुमान जताया है, जिसको लेकर सूत्रों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को तीव्र ठंड के चलते कैपिटल रोटुंडा के अंदर से पद की शपथ लेंगे।
 

भीषण ठंड के चलते पड़ रहा प्रभाव
खबर है कि शपथ ग्रहण के आयोजक ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण समारोह को अंदर आयोजित करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। वे इस पर चर्चा कर रहे हैं कि इसे अंतिम रूप देने से पहले सभी योजनाओं पर विचार किया जाए। सूत्र ने बताया कि रोटुंडा को हर उद्घाटन में खराब मौसम के लिए एक विकल्प के रूप में तैयार किया जाता है। लेकिन अंतिम निर्णय ट्रम्प के साथ विचार-विमर्श करने के बाद संयुक्त कांग्रेस समिति द्वारा लिया जाएगा।

ब्राजील की 119 साल की महिला का सबसे बुजुर्ग होने का दावा
ब्राजील की रियो डी जनेरियो राज्य की परदादी दियोलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डा सिल्वा (119) ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के समक्ष दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में दावा पेश किया है। वे अपने 120वें जन्मदिन से दो महीने दूर हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में वर्तमान में एक और ब्राजीलियाई इनाह कैनाबारो लुकास (116) सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति के रूप में शामिल हैं। वे ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल की एक नन हैं। लेकिन दियोलिरा के परिवार और डॉक्टरों को भरोसा है कि वह जल्द ही सबसे उम्रदराज व्यक्ति का खिताब हासिल कर लेंगी। दियोलिरा की पड़पोती डोरोटिया फरेरा दा सिल्वा ने कहा, हमारे पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार वह दुनिया में सबसे उम्रदराज हैं। 

पाकिस्तान के कुर्रम जिले में राहत काफिले पर रॉकेट हमले में छह की मौत
पाकिस्तान के कुर्रम जिले में एक राहत काफिले पर हुए रॉकेट हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बता दें कि यह हमला गुरुवार को हुआ था, जब 35 वाहनों का काफिला खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति लेकर कुर्रम जा रहा था। काफिले पर रॉकेट और स्वचालित हथियारों से हमला किया गया। हमलावरों ने हमले के बाद कुछ वाहनों को जला भी दिया, जो राहत सामग्री लेकर थल से परचिनार जा रहे थे। कुर्रम, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है, जो धार्मिक हिंसा से प्रभावित क्षेत्र है।

हमले में एक पाकिस्तानी सेना की मौत
अधिकारियों की माने तो हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई और जवाबी कार्रवाई में छह हमलावर मारे गए। हालांकि, अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एक और सुरक्षा कर्मी की भी मौत हुई, जिससे कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत की संख्या दो हो गई।

दुनिया के सबसे बड़े बैटरी प्लांट में आग, 1700 लोग निकाले गए
नॉर्दर्न कैलिफोर्निया के एक बड़े बैटरी स्टोरेज प्लांट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है, जिससे विषैले धुएं के बड़े गुबार उठ रहे हैं। इस आग के कारण 1,700 लोगों को निकाला गया। साथ ही एक हाईवे को बंद कर दिया गया। बता दें कि यह आग मोस लैंडिंग में गुरुवार को लगी थी। फायरफाइटर्स ने आग से निपटने की बजाय इसे अपने आप बुझने देने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार आग शुक्रवार सुबह भी जल रही थी, लेकिन यह अभी तक प्लांट से बाहर नहीं फैली थी, ऐसा मोंटेरे काउंटी के प्रवक्ता निकोलस पासकुली ने बताया। गुरुवार शाम तक, कुछ लोग अस्थायी शरण स्थल पर थे, जबकि बाकी ने दोस्तों, परिवार के पास या किसी और जगह पर जाकर शरण ली थी।

पर्यवेक्षक ग्लेन ने दी जानकारी
मोंटेरे काउंटी के पर्यवेक्षक ग्लेन चर्च ने कहा, "यह एक आपदा है, और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आग केवल उसी कंक्रीट बिल्डिंग तक सीमित रहेगी जिसमें बैटरियां रखी गई हैं। बता दें कि मोस लैंडिंग पावर प्लांट, जो सैन फ्रांसिस्को से लगभग 125 किलोमीटर (77 मील) दक्षिण में स्थित है, टेक्सास स्थित कंपनी विस्ट्रा एनर्जी का ह। इसमें हजारों लीथियम बैटरियां मौजूद हैं। ये बैटरियां सोलर ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों से बिजली जमा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन जब ये जलती हैं, तो आग बुझाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

ब्राजील की पुलिस ने 6 संदिग्ध बैंक डकैत ढेर
ब्राजील से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने शुक्रवार को एक ऑपरेशन के दौरान छह संदिग्धों को मार गिराया। ये संदिग्ध एक गैंग के सदस्य थे, जो बड़े पैमाने पर बैंकों को लूटने की योजना बना रहे थे पुलिस ने दक्षिणी राज्य पराना के पोंटा ग्रोसा में एक खेत में गैंग के ठिकाने पर छापा मारा, जहां वे कथित तौर पर एक बैंक या आर्मर्ड व्हीकल को लूटने की योजना बना रहे थे। संदिग्धों पर दिसंबर से नजर रखी जा रही थी। जैसे ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से .50-कैलिबर मशीन गन, राइफल्स और विस्फोटक बरामद किए।

पश्चिमी प्रतिबंधों से निपटने के लिए रूस व ईरान में समझौता
पश्चिमी प्रतिबंधों से निपटने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व उनके ईरानी समकक्ष मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को एक व्यापक सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। रूसी व ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इस व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि में व्यापार, सैन्य सहयोग से लेकर शिक्षा और संस्कृति तक सभी क्षेत्र शामिल हैं। पुतिन ने इस समझौते की प्रशंसा करते हुए इसे रूस-ईरान और पूरे क्षेत्र के सतत विकास का कारक बताया। पेजेशकियन की रूस यात्रा डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण से ठीक पहले हुई है। ईरान बढ़ती आर्थिक समस्याओं और अन्य चुनौतियों से जूझ रहा है। बीते दिनों ट्रंप ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने और ईरान के प्रति कड़ा रुख अपनाने का वादा किया था। 

जर्मनी की लुफ्थांसा ने 325 मिलियन यूरो में आईटीए एयरवेज का अधिग्रहण किया
जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस समूह ने शुक्रवार को इतालवी एयरलाइन आईटीए एयरवेज के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है। इस सौदे के तहत लुफ्थांसा ने 325 मिलियन यूरो (लगभग 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में आईटीए एयरवेज में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है। इसके बाद, 2033 तक लुफ्थांसा पूरी तरह से आईटीए का नियंत्रण प्राप्त कर लेगा। आईटीए एयरवेज पहले एलीटालिया नाम से जानी जाती थी और यह इटली का प्रमुख एयरलाइन था। इस सौदे में शेष 59 प्रतिशत हिस्सेदारी इटली की सरकार के पास रहेगी।

बता दें कि यह सौदा मई 2023 में घोषित किया गया था और यूरोपीय आयोग ने इसे एक साल की जांच के बाद मंजूरी दी थी। यूरोपीय आयोग ने इस बात का ध्यान रखा कि यह सौदा प्रतिस्पर्धा को प्रभावित नहीं करेगा। इस सौदे के बाद, लुफ्थांसा और आईटीए को रोम और मिलान से उत्तरी अमेरिका के कई प्रमुख मार्गों पर और मध्य यूरोपीय हवाई अड्डों के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करने की अनुमति मिलेगी।

वित्त मंत्रालय ने चीनी हैकिंग हमले के संबंध में प्रतिबंध लगाए
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बड़े चीनी हैक के संबंध में प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें अमेरिकी टेलीकॉम कंपनियों और मंत्रालय के अपने कंप्यूटर नेटवर्क की सुरक्षा में सेंध लगाई गई थी। ये प्रतिबंध एक चीनी हैकर पर लगाए गए हैं, जिनका संबंध बीजिंग के मंत्रालय ऑफ स्टेट सिक्योरिटी से बताया गया है। इस हैकर ने पिछले महीने हुए एक साइबर हमले में भाग लिया था, जिसके कारण हैकर्स को वित्त मंत्रालय के कई वर्कस्टेशनों तक पहुंच मिल गई थी।

साथ ही मामले में एक चीनी साइबर सुरक्षा कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वह एक चीनी हैकिंग ग्रुप सॉल्ट टाइफून से जुड़ी हुई है। इस ग्रुप पर आरोप है कि उसने टेलीकॉम कंपनियों में साइबर हमला किया था, जिसके कारण बीजिंग को अमेरिका के कई नागरिकों की निजी टेक्स्ट मैसेज और फोन कॉल्स तक पहुंच मिल गई थी। अमेरिका का मानना है कि इस हैक से उच्च सरकारी अधिकारी और प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की निजी बातचीत भी प्रभावित हुई है।

फेडरल ट्रेड कमिशन ने पेप्सिको के खिलाफ मुकदमा दायर किया
फेडरल ट्रेड कमिशन (एफटीसी) ने शुक्रवार को पेप्सिको के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने एक बड़े रिटेलर को दूसरे विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के नुकसान पर अवैध रूप से मूल्य भेदभाव किया। एफटीसी ने इस मुकदमे में लाभार्थी रिटेलर का नाम नहीं बताया, लेकिन मामले से परिचित एक स्रोत के अनुसार यह रिटेलर वॉलमार्ट था।

मामले में पेप्सिको ने एक बयान में कहा कि हम एफटीसी के आरोपों का जोरदार विरोध करते हैं और जिस तरीके से यह मुकदमा दायर किया गया है, हम उसे भी गलत मानते हैं। हम अदालत में अपना मामला पूरी ताकत से प्रस्तुत करेंगे।

एफटीसी ने लगाए आरोप
एफटीसी का आरोप है कि पेप्सिको ने वॉलमार्ट को प्रोमोशनल पेमेंट्स दिए, लेकिन बड़े ग्रॉसरी स्टोर्स या स्वतंत्र कंवीनियंस स्टोर्स को यह लाभ नहीं दिया। इसके कारण वॉलमार्ट अपनी कीमतें कम कर सकता है, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को पेप्सिको के उत्पादों के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है, जब तक वे वॉलमार्ट में शॉपिंग नहीं करते।

रूसी हमले में यूक्रेन के चार लोगों की मौत

रूस ने शनिवार की सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तिमूर ताचेंको ने बताया कि चारों की मौत शेवचेनकिव्स्की जिले में हुई। कीव के मेयर विताली क्लिश्चको ने बताया कि हमले से एक आवासीय इमारत में नुकसान हुआ। इस हमले में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचा है।

तेहरान में बंदूकधारी ने दो न्यायाधीशों को गोली मारी
तेहरान में एक व्यक्ति ने शनिवार को न्यायपालिका को निशाना बनाया। शख्स ने दो प्रमुख कट्टरपंथी न्यायाधीशों को गोली मार दी। ईरान के सरकारी मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि न्यायाधीश मौलवी मोहम्मद मोगीसेह और अली रजिनी की गोलीबारी में मौत हो गई। गोलीबारी में एक न्यायाधीश का अंगरक्षक भी घायल हो गया। बाद में बंदूकधारी ने खुद को मार डाला। इससे पहले 199 में भी रजिनी की हत्या की कोशिश की गई थी। दोनों न्यायाधीश पिछे दशकों में कार्यकर्ताओं पर मुकदमा चलाने और उन्हें सख्त सजा देने के लिए जाने जाते थे। 
 

ऑस्ट्रेलियाः तूफान व बारिश से तबाही, 28 हजार लोग अंधेरे में
एजेंसी, सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स प्रांत में निम्न दबाव के कारण हुई भारी बारिश व तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ है। बारिश इतनी अधिक हुई है प्रशासन को बाढ़ की चेतावनी जारी करनी पड़ी है। विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। सिडनी में करीब 28 हजार लोगों को बिना बिजली रात गुजारनी पड़ी। न्यूकैसल सिटी व हंटर क्षेत्र में 15 हजार लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बारिश व तूफान के कारण बड़ी संख्या में पेड़ धराशायी हो गए, जबकि मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तान-चीन के बीच व्यपार समझौता पर हस्ताक्षर 
पाकिस्तानी और चीनी कंपनियों ने चिकित्सा और शल्यक्रिया क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगभग 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर किए। यह समझौते बीजिंग में शुक्रवार को आयोजित चीन-पाकिस्तान बी2बी सम्मेलन के दौरान चिकित्सा उपकरणों और शल्य चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में किए गए। पाकिस्तान रेडियो ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ब्राजील की 119 साल की महिला का सबसे बुजुर्ग होने का दावा
रियो डी जनेरियो। ब्राजील की रियो डी जनेरियो राज्य की परदादी दियोलिरा ग्लिसेरिया पेड्रो डा सिल्वा (119) ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के समक्ष दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में दावा पेश किया है। वे अपने 120वें जन्मदिन से दो महीने दूर हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में वर्तमान में एक और ब्राजीलियाई इनाह कैनाबारो लुकास (116) सबसे उम्रदराज जीवित व्यक्ति के रूप में शामिल हैं। वे ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल की एक नन हैं। लेकिन दियोलिरा के परिवार और डॉक्टरों को भरोसा है कि वह जल्द ही सबसे उम्रदराज व्यक्ति का खिताब हासिल कर लेंगी। दियोलिरा की पड़पोती डोरोटिया फरेरा दा सिल्वा ने कहा, हमारे पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार वह दुनिया में सबसे उम्रदराज हैं। 

स्पेन के एस्टून स्की रिसॉर्ट में चेयरलिफ्ट दुर्घटना में 30 से अधिक लोग घायल
स्पेन के एस्टून स्की रिसॉर्ट में एक चेयरलिफ्ट दुर्घटना में कम से कम 30 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मीडिया और आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, नौ लोग बहुत गंभीर हालत में हैं, जबकि आठ अन्य लोग मध्यम रूप से घायल हैं।

स्पेन के पीएम ने जताई हैरानी
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने दुर्घटना की खबर से हैरानी जताई और घायलों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 80 लोग अभी भी चेयरलिफ्ट पर फंसे हुए हैं और घटना का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। घायलों को अस्पताल भेजने और फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टरों से काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुछ लोग स्की लिफ्ट के नीचे बर्फ पर पड़े हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

लुइसियाना में पुलिस ने पत्नी और बच्चे की हत्या के आरोपी व्यक्ति को मारी गोली
लुइसियाना से एक इंसानियत को तार तार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दिया और दो अन्य बच्चों को घायल कर दिया, जिसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी उसके घर में घुसे और उसे गोली मार दी। 

अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं मामले में पी. लोपिंटो III शेरिफ जोसेफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जेफरसन पैरिश शेरिफ विभाग ने एक 13 वर्षीय लड़की के 911 कॉल का जवाब दिया, जिसने बताया कि उसके पिता ने शनिवार सुबह 4 बजे के आसपास उसकी मां और छोटे भाई-बहन को गोली मारकर हत्या कर दी। 

लोपिंटो ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो इस समय बच्चे द्वारा 911 कॉल सुनना बहुत ही विनाशकारी है।" लोपिंटो ने बताया कि लुइसियाना के रिवर रिज में स्थित आवास पर पहुंचने पर अधिकारियों ने 40 वर्षीय महिला और 2 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया, जो न्यू ऑरलियन्स के ठीक बाहर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें