फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: US में मतदान से पहले कमला हैरिस की भावुक अपील; रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहर सेलीडोव पर कब्जा किया

Wed, 30 Oct 2024 07:28 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल भारतवंशी प्रत्याशी कमला हैरिस ने आगामी पांच नवंबर को होने वाले मतदान से पहले जनता से वोट की अहमियत पर बात की। मतदाताओं से मुखातिब वर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, 'आज से एक हफ्ते बाद, आपके पास एक ऐसा फैसला लेने का मौका होगा जो सीधे तौर पर आपके, आपके परिवार और इस देश के भविष्य को प्रभावित करेगा हम इस देश से बहुत प्यार करते हैं। यह शायद आपका अब तक का सबसे महत्वपूर्ण वोट होगा। यह चुनाव हर अमेरिकी के लिए स्वतंत्रता का सम्मान करने वाले देश की सरकार चुनने या अराजकता और विभाजनकारी शासन के बीच चुनाव का मौका है। रूस ने यूक्रेन के प्रमुख शहर सेलीडोव पर  कब्जा किया
विज्ञापन

रूसी रक्षा मंत्रालय ने डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के प्रमुख शहर सेलीडोव पर कब्जा करने का दावा किया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक सेलीडोव डोनेट्स्क क्षेत्र में रणनीतिक शहर पोक्रोवस्क के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। खबरों के मुताबिक अग्रिम मोर्चे से मिली रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि रूसी सेना पिछले कुछ हफ्तों से पूर्वी यूक्रेन में अपने चल रहे सैन्य अभियान के हिस्से के रूप में सेलीडोव की ओर बढ़ रही थी।

वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर भी दिवाली का रंग
अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर भी दिवाली का रंग देखा गया। इमारत को दीपावली से पहले रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। 29-30 अक्तूबर की दरम्यानी रात पूरी इमारत दूधिया रोशनी से जगमगा उठी। चीनी अंतरिक्ष यात्रियों का दल तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन रवाना
विज्ञापन

एक अन्य अहम घटनाक्रम चीन से सामने आया। तीन सदस्यीय चीनी दल तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ। चीन की सरकारी मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने ये रिपोर्ट जारी की है।

नेपाल में ₹5 जुर्माना नहीं भरा, 12 साल बाद गिरफ्तारी
पूर्वी नेपाल में बिहार सीमा से सटे सप्तरी जिले के पुलिस ने शंकर कुमार यादव को कोर्ट से निर्धारित नेपाली मुद्रा पांच रुपये ( भारतीय मुद्रा 3 रुपये 12 पैसे ) का जुर्माना नहीं भरने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सप्तरी अदालत ने 14 मार्च 2012 को जिले के बोदेवर्साइन गांव निवासी यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में पांच रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना न भरने के कारण पुलिस ने उसे फरार सूची में डाल दिया। डीएसपी जितेंद्र कुमार बस्नेत के अनुसार भगोड़ों की सूची में रहने के कारण शंकर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें