ब्रिटेन में हिंसा और नस्लवादी हमले करने के मामले में एक हजार लोग गिरफ्तार
ब्रिटेन में कई दिनों से हिंसा, आगजनी और लूटपाट के साथ ही नस्लवादी हमलों के बाद पुलिस ने एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये दंगे, जो उत्तरी अंग्रेजी शहर साउथपोर्ट में तीन युवा लड़कियों की हत्या के बाद शुरू हुए थे। 29 जुलाई ऑनलाइन गलत सूचना के आधार पर एक इस्लामी प्रवासी पर गलत आरोप लगाए जाने के बाद माहौल बिगड़ गया था।
Pakistan: PTI नेता सनम जावेद को 9 मई को दंगे के मामले में जमानत
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता सनम जावेद को 9 मई के मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुरक्षित जमानत दे दी। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर करते हुए पुलिस को 19 अगस्त तक पीटीआई नेता को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है।
मामले की सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश मिया गुल हसन औरंगजेब ने जावेद ने यह फैसला सुनाया है।
म्यांमार ने गिरफ्तार किए जापान के कार्यकारी को रिहा कर दिया
म्यांमार में एक माह से हिरासत में रहे जापानी व्यापार कार्यकारी हिरोशी कासमत्सु को रिहा कर दिया गया है। म्यांमार सुपरमार्केट ‘एयॉन ऑरेंज’ के निदेशक हिरोशी कासमत्सु नियमों से अधिक दाम पर चावल बेचने के आरोप में 30 जून को अपनी गिरफ्तारी के बाद से म्यांमार में हिरासत में थे। उसे एक वर्ष की जेल और 5 लाख क्यात (करीब 150 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था।
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में दोषी पाए गए व्यक्ति को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान के हैदराबाद की एक जिला अदालत ने दोषी को सश्रम 25 साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि अगर दोषी जुर्माना नहीं चुका पाता है तो उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा दी जाए। शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2018 को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि दोषी पाए गए व्यक्ति ने खुद को पैगंबर बताया था। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के आधार पर अदालत ने व्यक्ति को ईशनिंदा का दोषी ठहराया।