फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Update: ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तान के व्यक्ति को 25 साल जेल की सजा, खुद को बताया था पैगंबर

Thu, 15 Aug 2024 01:23 PM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून के तहत एक निजी स्कूल के मालिक और उसकी नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ब्रिटेन में काफी दिनों से चल रहे दंगे और नस्लवादी हमलों को लेकर एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में दो लोगों के खिलाफ ईशनिंदा कानून के तहत मामला दर्ज 

विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब में एक निजी स्कूल के मालिक और उसकी नौकरानी पर ईशनिंदा मामले के तहत मुकदमा दर्ज किया गाय है। दोनों पर कुरान के पन्नों का अपमान करने का आरोप है। 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मामला कसूर जिले के राय कलां गांव की जहां कुरान के अपमान की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद गांव में काफी भीड़ लग गई थी।

विज्ञापन

ब्रिटेन में हिंसा और नस्लवादी हमले करने के मामले में एक हजार लोग गिरफ्तार
ब्रिटेन में कई दिनों से हिंसा, आगजनी और लूटपाट के साथ ही नस्लवादी हमलों के बाद पुलिस ने एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। 

ये दंगे, जो उत्तरी अंग्रेजी शहर साउथपोर्ट में तीन युवा लड़कियों की हत्या के बाद शुरू हुए थे।  29 जुलाई ऑनलाइन गलत सूचना के आधार पर एक इस्लामी प्रवासी पर गलत आरोप लगाए जाने के बाद माहौल बिगड़ गया था।

Pakistan: PTI नेता सनम जावेद को 9 मई को दंगे के मामले में जमानत  
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेता सनम जावेद को 9 मई के मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुरक्षित जमानत दे दी। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका मंजूर करते हुए पुलिस को 19 अगस्त तक पीटीआई नेता को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है। 

मामले की सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश मिया गुल हसन औरंगजेब ने जावेद ने यह फैसला सुनाया है। 

म्यांमार ने गिरफ्तार किए जापान के कार्यकारी को रिहा कर दिया
म्यांमार में एक माह से हिरासत में रहे जापानी व्यापार कार्यकारी हिरोशी कासमत्सु को रिहा कर दिया गया है। म्यांमार सुपरमार्केट ‘एयॉन ऑरेंज’ के निदेशक हिरोशी कासमत्सु नियमों से अधिक दाम पर चावल बेचने के आरोप में 30 जून को अपनी गिरफ्तारी के बाद से म्यांमार में हिरासत में थे। उसे एक वर्ष की जेल और 5 लाख क्यात (करीब 150 डॉलर) का जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में दोषी पाए गए व्यक्ति को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान के हैदराबाद की एक जिला अदालत ने दोषी को सश्रम 25 साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि अगर दोषी जुर्माना नहीं चुका पाता है तो उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा दी जाए। शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2018 को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि दोषी पाए गए व्यक्ति ने खुद को पैगंबर बताया था। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के आधार पर अदालत ने व्यक्ति को ईशनिंदा का दोषी ठहराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें