फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Update: भारत का अल्बानिया में निवासी मिशन का संचालन शुरू, ओली ने PM मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया

Sun, 11 Aug 2024 02:15 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत का अल्बानिया में निवासी मिशन का संचालन शुरू हो गया है। ईरान के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मोहम्मद इस्लाम (67) को परमाणु एजेंसी का प्रमुख फिर से नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बाल्कन प्रायद्वीप में अपने पुराने संबंधों का विस्तार करने के प्रयासों के तहत शनिवार को अल्बानिया में अपना निवासी मिशन खोला शुरू किया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने 10 अगस्त से अल्बानिया के तिराना में अपने नए निवासी मिशन का संचालन शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह भारत और अल्बानिया के बीच राजनीतिक संबंधों को भी गहरा करेगा और द्विपक्षीय व्यापार के विकास, निवेश और आर्थिक जुड़ाव और बहुपक्षीय मुद्दों पर सहयोग को बढ़ावा देने में सहायता करेगा।

विज्ञापन




इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को हिमालयी राष्ट्र आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ओली ने प्रधानमंत्री मोदी को विदेश सचिव विक्रम मिस्री के माध्यम से यात्रा के लिए निमंत्रण दिया, जिन्होंने नेपाली प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। ओली ने पिछले महीने चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली सरकार के प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हारने के बाद पदभार संभाला था।

मिस्री ने पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा से काठमांडू के बाहरी इलाके बुधनीलकांठा में उनके आवास पर भी मुलाकात की। देउबा के कार्यालय के अनुसार, बैठक के दौरान उन्होंने आपसी हितों से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने नेपाल-भारत संबंधों को मजबूत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

विज्ञापन

यूएन के प्रतिबंध के बावजूद ईरान परमाणु एजेंसी के प्रमुख बने इस्लाम
ईरान के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने मोहम्मद इस्लाम (67) को परमाणु एजेंसी का प्रमुख फिर से नियुक्त कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने 2008 में इस्लामी को ईरान की संवेदनशील परमाणु गतिविधियों के प्रसार या परमाणु हथियार वितरण प्रणालियों के विकास में शामिल होने, सीधे तौर पर जुड़े होने या सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबंधित किया था।

इस्लाम की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब ईरान 2015 के समझौते के टूटने के बाद पश्चिम द्वारा भारी प्रतिबंधों के अधीन है। पेजेशकियन ने राष्ट्रपति अभियान के दौरान कहा था कि वह परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने का प्रयास करेंगे। इस्लाम ने मिशिगन के डेट्रायट विश्वविद्यालय और ओहियो के टोलेडो विवि से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है।
 
विज्ञापन

ब्रिटेन में स्कूली छात्रों को फर्जी खबरों की पहचान करने की दी जाएगी ट्रेनिंग
सोशल मीडिया पर गलत सूचना के कारण ब्रिटेन के कई शहरों में दक्षिणपंथियों के दंगों के मद्देनजर सरकार अलर्ट हो गई है। अब ब्रिटिश सरकार बच्चों को जागरूक करने की तैयारी में है। स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में प्रस्तावित बदलावों के तहत स्कूली बच्चों को सिखाया जाएगा कि चरमपंथ से जुड़ी ऑनलाइन सामग्री और फर्जी खबरों को कैसे पहचाना जाए।

ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिप्सन ने रविवार को को बताया कि वह प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्कूली पाठ्यक्रम की समीक्षा शुरू कर रही हैं। इससे विभिन्न विषयों में आलोचनात्मक नजरिये की सोच विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। इसका मकसद  बच्चों को षड्यंत्र सिद्धांतों के खिलाफ तैयार करना होगा।

इसका अर्थ यह है कि स्कूली बच्चे अंग्रेजी पाठों में लेखों का विश्लेषण कर सकते हैं, ताकि उन्हें यह सीखने में मदद मिल सके कि सटीक रिपोर्टिंग से मनगढ़ंत चीजों को कैसे अलग किया जाए। फिलिप्सन ने कहा कि यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि हम युवाओं को ज्ञान और कौशल प्रदान करें ताकि वे ऑनलाइन जो कुछ भी देखते हैं, उसकी सामग्री को चुनौती दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें