फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: डोनाल्ड ट्रंप के विमान में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 10 Aug 2024 08:49 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के डर्बी में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान बंदूकों-छुरों से हुई हिंसक वारदात के लिए 24 से 36 वर्ष की उम्र के 7 भारतीय मूल के लोगों को दोषी ठहराया गया है। डर्बीशायर पुलिस ने कहा, घटना गत वर्ष 20 अगस्त की है, जब अल्वास्टन में टूर्नामेंट में भाग लेने वाले दो गुटों के बीच हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि घटना के बाद गिरफ्तार व आरोपित किए गए लोगों में से 5 ने अपना जुर्म कबूल लिया था, जबकि दो अन्य - परमिंदर सिंह और मलकीत सिंह - को पिछले हफ्ते ज्यूरी ने आग्नेयास्त्र रखने का दोषी ठहराया। डर्बी क्राउन कोर्ट में सभी पांच लोगों को सजा सुनाई जाएगी। 
विज्ञापन


तुर्किये में बस दुर्घटना, 9 की मौत 26 घायल
तुर्किये में शुक्रवार को एक बस के सड़क किनारे एक खंभे से टकराने से उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। गवर्नर वासिप शाहिन ने बताया कि यह दुर्घटना राजधानी अंकारा से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर पोलाटली शहर के निकट हुई। बस पश्चिमी तुर्किये के इजमिर शहर से देश के पूर्व में एग्री शहर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद सड़क को बंद कर दिया गया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किलिमंजारो शिखर पर फहराया गया सबसे बड़ा तिरंगा
दिव्यांग उदय कुमार के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय के एक अभियान दल ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी चोटी माउंट किलिमंजारो पर सबसे बड़ा भारतीय झंडा फहराकर इतिहास रच दिया है। यह चोटी 19,341 फीट ऊंची है। रक्षा मंत्रालय प्रवक्ता ए. भारत भूषण ने कहा, जय हिंद! 1यह राष्ट्रीय गौरव का क्षण है।
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के विमान में आई तकनीकी खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक रैली के लिए मोंटाना के बोजमैन जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते नजदीकी बिलिंग्स इलाके में ट्रंप के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट स्टाफ ने यह जानकारी दी है। 

सिंगापुर में सिखों के आगमन का गुरुद्वारे में मनाया गया शताब्दी समारोह

सिंगापुर के एक गुरुद्वारे में 1800 के दशक में पंजाब से आए सिखों के आगमन की याद में शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। सिंगापुर आने वाले सिखों से एक क्रांतिकारी भी शामिल थे, जिन्होंने ब्रिटिश राज में भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी, जो तत्कालीन औपनिवेशिक शासित सिंगापुर में जेल में बंद थे।

गुरुद्वारा प्रवेश द्वार पर दो भित्तिचित्रों में से एक संत भाई महाराज सिंह को श्रद्धांजलि दी गई है, जो 1850 में ब्रिटिश कैदी के रूप में सिंगापुर में आने वाले पहले सिख थे। दूसरा भित्तिचित्र सिंगापुर के शुरुआती वर्षों में पुलिस बल में सेवा करने वाले सिखों को श्रद्धांजलि देने वाला है। शताब्दी समारोह के आधिकारिक शुभारंभ के दौरान 6 जुलाई को राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम द्वारा भित्तिचित्रों का अनावरण किया गया। सिंगापुर जनरल अस्पताल के विशाल मैदान के सामने स्थित जलान बुकिट मेराह, गुरुद्वारे में यह शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इस शताब्दी समारोह की शुरुआत 15 जून से हुई है और यह दिसंबर तक चलेगा, जिसमें सिंगापुर राष्ट्रीय दिवस एक प्रमुख कार्यक्रम होगा। 
 
विज्ञापन

लंदन: नौसेना ने युद्धपोत के स्वागत पर खुशी जाहिर की
लंदन में प्रतिष्ठित टॉवर ब्रिज से गुजरते समय भारतीय नौसेना के युद्धपोत का 'भारत माता की जय' के नारों के साथ स्वागत करने पर कैप्टन एमआर हरीश ने खुशी जाहिर की। नौसेना का युद्धपोत शुक्रवार को टेम्स नदी पर बने टॉवर ब्रिज से गुजरा था। जिसका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें