Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने कहा- अफगान सीमा पर तीन आतंकियों को मार गिराया
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा पर तीन आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना की माडिया विंग ने सोमवार को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के दीर जिले में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान में कहा गया है कि रविवार और सोमवार के बीच की रात को सुरक्षा बलों ने जिले में तीन आतंकवादियों की आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को घेर लिया गया और दोनों तरफ से फायरिंग के बाद तीन आतंकियों को मार गिराया।
Bangladesh: बांग्लादेश में हो रही हिंसा के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय और पुलिस की वेबसाइटें हैक
बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण को लेकर फैली अशांति के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय, सेंट्रल बैंक और पुलिस की आधिकारिक वेबसाइटें हैंक हो गई हैं। "द R3SISTANC3" नामक एक समूह द्वारा साइट हैक करने का दावा किया जा रहा है।
तीनों साइटों पर एक जैसा संदेश दिखा, जिसमें लिखा था, "ऑपरेशन हंटडाउन, स्टॉप किलिंग स्टूडेंट्स।’’
संदेश में आगे लिखा गया, "हमारे बहादुर छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध को सरकार और उसके राजनीतिक साथियों द्वारा क्रूर हिंसा और हत्या का सामना करना पड़ा है। यह अब केवल विरोध नहीं है बल्कि यह न्याय, स्वतंत्रता और हमारे भविष्य के लिए एक युद्ध है।"
बांग्लादेश में आरक्षण में बदलाव की मांग कर रहे छात्रों की तरफ से बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन ये विरोध-प्रदर्शन तब और हिंसक हो गया है। वहीं इस हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Earthquake: पनामा-कोस्टा रिका सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा है कि सोमवार को पनामा-कोस्टा रिका सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड ने जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।