फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Update: मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज प्रतियोगिता में भारत ने जीते तीन पदक, दुनिया ने माना प्रतिभा का लोहा

Sun, 07 Jul 2024 10:52 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज दुनिया में एक अनूठा मोटर बोटिंग इवेंट है, जिसका उद्देश्य वैकल्पिक ऊर्जा के माध्यम से एक स्थायी भविष्य बनाना है। मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय फाउंडेशन के सहयोग से यॉट क्लब डी मोनाको द्वारा इस इवेंट का आयोजन किया जाता है।


 
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Colombo: भारत ने श्रीलंका के स्कूलों के लिए 30 करोड़ के टैब दान दिए

विज्ञापन

श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत स्थित 200 स्कूलों के लिए भारत ने 30 करोड़ के 2,000 टैब सहित अन्य डिजिटल उपकरण दान किए हैं। गाले में शनिवार को एक समारोह में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने इसके लिए नई दिल्ली का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को आगे बढ़ाने में भारत के सहयोग की हम दिल से सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का परिसर स्थापित करने में रुचि व्यक्त की है, जिसकी हम बहुत सराहना करते हैं। इस मौके पर श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा, श्रीलंका हमारी विदेश नीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पड़ोसी के रूप में हम लगातार श्रीलंका का समर्थन करते हैं और उसे आवश्यक बुनियादी ढांचा और तकनीकी ज्ञान सहायता प्रदान करने को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।

जयशंकर ने ब्रिटेन के नये विदेश मंत्री लैमी से बात की
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात की है। जय शंकर ने बताया कि दोनों पक्षों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जतायी है।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा ''ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात करके बहुत खुशी हुई। हमने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हमको जल्द ही आमने-सामने की मुलाकात की उम्मीद है।’’

अमेरिका: अक्षरधाम में कतार खत्म करने को पंजीकरण प्रणाली
अमेरिकी पश्चिमी गोलार्ध में सबसे बड़े अक्षरधाम मंदिर की यात्रा को अधिक मनोरंजक बनाने के लिए, प्रबंधन ने पंजीकरण प्रणाली शुरू की है। कंबोडिया में अंकोरवाट के बाद विदेश में दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर में कतारों में प्रतीक्षा खत्म करने और भीड़ घटाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की है। न्यूजर्सी के रॉबिंसविले टाउनशिप में स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन हजारों दर्शनार्थी आते हैं। स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के चैतन्यमूर्तिदास स्वामी ने कहा, हम चाहते हैं कि दर्शनार्थियों को अच्छा अनुभव मिले।

विवादास्पद रवांडा योजना खत्म हो चुकी : स्टार्मर

ब्रिटेन के नवनिर्वाचित पीएम कीर स्टार्मर ने कहा कि वह शरणार्थियों को रवांडा निर्वासित करने की विवादास्पद कंजर्वेटिव नीति को खत्म कर रहे हैं। अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग उन्होंने कहा, हम ब्रिटेन का पुनर्निर्माण करेंगे।

गाजा : अमेरिकी प्रस्ताव को हमास की मिली मंजूरी, युद्धविराम संभव

इस्राइल पर गत वर्ष 7 अक्तूबर को हुए हमास के आतंकी हमले के बाद गाजा पर की गई इस्राइली सेना की कार्रवाई पर अब युद्धविराम के संकेत मिले हैं। हमास और मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे मिस्र के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि चरमपंथी संगठन ने गाजा में चरणबद्ध संघर्ष विराम समझौते के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को प्रारंभिक मंजूरी दे दी है।
हालांकि इसमें से एक प्रमुख मांग को छोड़ दिया गया है। हमास की इस पहल के बाद युद्धविराम की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि सभी पक्षों ने आगाह किया गया है कि समझौते की अभी भी गारंटी नहीं है। लेकिन अब संघर्ष विराम का औपचारिक एलान होना शेष रह गया है।

इस्राइली हमले में संयुक्त राष्ट्र कर्मी समेत 6 मरे
इस बीच, मध्य गाजा में इस्राइली हवाई हमलों में दो बच्चों और संयुक्त राष्ट्र के एक कर्मी समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। उधर, नुसेरात शरणार्थी शिविर में भी जोरधार हमला किया गया, जहां एक वयस्क और दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज प्रतियोगिता में भारत ने जीते पदक

भारतीय टीम सी शक्ति ने इतिहास रचते हुए 11वें मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज प्रतियोगिता में तीन अवार्ड्स जीते हैं। इनमें एक इनोवेशन अवार्ड, डिजाइन और संचार अवार्ड शामिल हैं। यह लगातार तीसरा वर्ष है, जब भारतीय टीम ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अवार्ड्स जीते हैं। 

मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज दुनिया में एक अनूठा मोटर बोटिंग इवेंट है, जिसका उद्देश्य वैकल्पिक ऊर्जा के माध्यम से एक स्थायी भविष्य बनाना है। मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय फाउंडेशन के सहयोग से यॉट क्लब डी मोनाको द्वारा इस इवेंट का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन ने दुनिया भर के स्कूलों और विश्वविद्यालयों के युवा इंजीनियरों को साथ लाया जाता है, जिससे उन्हें नौकायन उद्योग के प्रमुख खिलाड़ियों के संपर्क में लाया जाए।
इसका उद्देश्य उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है, उन्हें वैकल्पिक, पर्यावरण-अनुकूल प्रणोदन प्रणाली विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है और उन्हें अपने ज्ञान को साझा करने के लिए आमंत्रित करना है, जिससे भविष्य के इंजीनियरों और उद्योग के नेताओं के बीच समन्वय तैयार हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें