फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: न्यू मैक्सिको में रहस्यमयी पदार्थ के संपर्क में आने से तीन लोगों की मौत, कई राहतकर्मी प्रभावित

Thu, 21 May 2026 04:49 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
न्यू मैक्सिको के माउंटेनएयर इलाके में एक संदिग्ध ड्रग ओवरडोज मामले में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, राहत और बचाव कार्य में शामिल कई आपातकर्मी एक अज्ञात पदार्थ के संपर्क में आने के बाद बीमार पड़ गए।
विज्ञापन


न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस के अनुसार, अल्बुकर्क के पूर्व में स्थित एक ग्रामीण घर में चार लोग बेहोशी की हालत में मिले थे। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि चौथे व्यक्ति का इलाज अल्बुकर्क के एक अस्पताल में चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि राहत अभियान के दौरान 18 आपातकर्मी भी उस अज्ञात पदार्थ के संपर्क में आ गए। इसके बाद उनमें मतली और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई दिए। सभी को यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


स्टेट पुलिस के अधिकारी विल्सन सिल्वर ने बताया कि दो राहतकर्मियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर अल्बुकर्क फायर रेस्क्यू की टीम भी मौजूद है, जो उस पदार्थ की पहचान करने की कोशिश कर रही है। विल्सन सिल्वर ने कहा कि शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह पदार्थ संपर्क के जरिए फैल सकता है और फिलहाल इसे हवा के जरिए फैलने वाला नहीं माना जा रहा है।

जांच जारी रहने के बीच माउंटेनएयर के मेयर पीटर निएतो ने सोशल मीडिया पर कहा कि शुरुआती संकेत नशीले पदार्थों की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है और घर के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।

हालांकि, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर समुदाय में बढ़ते नशे के इस्तेमाल को लेकर चिंता और नाराजगी जाहिर की। मेयर निएतो ने कहा कि स्थानीय पुलिस और राहतकर्मी रोजाना समुदाय की सुरक्षा और कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए काम करते हैं, लेकिन नशे और मादक पदार्थों की लत पूरे राज्य और देश की बड़ी समस्या बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या का कोई आसान या त्वरित समाधान नहीं है और स्थायी बदलाव के लिए परिवार का सहयोग, जवाबदेही, शिक्षा और मदद स्वीकार करने की इच्छा जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें