उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना बस के सुरंग की दीवार से टकरा जाने की वजह से हुई। इस दौरान कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए। बस मंगलवार को होहोट-बेइहाई एक्सप्रेसवे पर एक सुरंग की दीवार से टकरा गई। बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।