फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: भारतवंशी प्रो. राजशेखर को ह्यूस्टन में अवॉर्ड; मनी लॉन्ड्रिंग-रिश्वत मामले में दो भारतीयों को सजा

Sat, 20 Apr 2024 07:40 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स को पांच साल जेल की सजा हुई है। डार्क वेब पर नियंत्रित पदार्थ बेचने के आरोप में भारतीय को पांच साल की सजा सुनाई गई है। 40 वर्षीय एक भारतीय नागरिक से लगभग 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर जब्त भी किए जाएंगे। खबर के मुताबिक हल्द्वानी के बनमीत सिंह को अमेरिका के अनुरोध पर अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। मार्च, 2023 में अमेरिका प्रत्यर्पण के बाद अदालत ने बनमीत को साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का दोषी ठहराया।
विज्ञापन


रिश्वतखोरी और कर चोरी के आरोपी को सजा
एक अन्य मामले में भारतीय अमेरिकी व्यवसायी को रिश्वतखोरी और कर चोरी के आरोप में सजा सुनाई गई। कर चोरी के लिए 18 महीने के प्रोबेशन (probation) और 200 घंटे की सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई गई है। 46 वर्षीय अरमान अमीरशाही को सजा के बारे में अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कई दीर्घकालिक रिश्वतखोरी के आरोप साबित होने के बाद सजा सुनाई गई है। अरमान के साथ तीन और व्यवसाय मालिकों- चार्ल्स झोउ, आंद्रे डी मोया और दावूद जाफरी के नाम भी जुड़े हैं। इन्होंने अपने व्यापार करों से बचने के लिए बिचौलिए को नकद रिश्वत का भुगतान किया।

मैनहट्टन क अदालत के बाहर शख्स का आत्मदाह 
एक अन्य मामले में 19-20 अप्रैल की दरम्यानी रात (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के मैनहट्टन की एक अदालत में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। मामले की सुनवाई के दौरान एक शख्स अदालत के बाहर आत्मदाह करने पहुंचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत के पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई। शख्स ने अपने पास मौजूद पर्चों को भी यहां-वहां फैलाने का प्रयास किया। अदालत के बाहर आग बुझने के बाद मौके पर पहुंचे आपातकालीन राहत-बचाव दल के कर्मी शख्स को स्ट्रेचर पर उठाकर ले गए। इसी अदालत में ट्रंप के मामले में जूरी (Jury) का चुनाव हुआ था।
विज्ञापन


अपीलीय अदालत से ट्रंप को राहत नहीं, ट्रायल जारी रहेगा
गुप्त धन (Hush Money) से जुड़े मुकदमे में ट्रंप के खिलाफ जारी ट्रायल को लेकर आई समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अपीलीय अदालत ने जूरी चयन के बारे में बचाव पक्ष की शिकायतों को सुनने के बाद कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ जारी ट्रायल पर रोक नहीं लगाई जाएगी। अदालत ने ट्रायल रोकने से इनकार कर दिया। खबरों के मुताबिक ट्रंप के खिलाफ इस मामले में सोमवार को बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

एपल ने चीनी आदेश के बाद एप स्टोर से हटाए व्हाट्सएप, थ्रेड्स

एपल (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
एपल ने चीन में अपने एप स्टोर से मेटा प्लेटफार्म के व्हाट्सएप और थ्रेड्स को हटा दिया है। एपल ने कहा, उसने चीन सरकार द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के हवाले से ऐसे आदेश के बाद यह कदम उठाया। उसने दो अन्य विदेशी मैसेजिंग एप ‘टेलीग्राम’ और ‘सिग्नल’ को भी एप स्टोर से हटा दिया। इन चारों एप को हटाने से चीन की सरकार की विदेशी ऑनलाइन मैसेजिंग सेवाओं के प्रति बढ़ती असहिष्णुता का पता चलता है जो उसके नियंत्रण से बाहर हैं। एप स्टोर पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर सहित अन्य मेटा एप डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। 

सीरिया में आईएस का बस पर हमला, 22 लड़ाकों की मौत

मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदिग्ध हमले में सरकार समर्थक 22 लड़ाकों की मौत हो गई। युद्ध पर नजर रखने वाले एक संगठन और सरकार समर्थक मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार देर रात सुखना शहर के पास सरकार समर्थित कुद्स ब्रिगेड के सदस्यों को ले जा रही एक बस पर हमला किया। सुखना कभी आईएस का गढ़ था। कुद्स ब्रिगेड में अधिकतर फलस्तीनी लड़ाके शामिल हैं, जिन्हें सरकार और रूस का समर्थन प्राप्त है। इन हमलों की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है। 

मालदीव : भारत विरोधी पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन रिहा

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले देश के हाईकोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को रिहा कर दिया है। भारत विरोधी यामीन पिछले 480 दिनों से भ्रष्टाचार के मामलों में 11 साल की सजा काट रहे थे। गत वर्ष मोहम्मद मु्इज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद यामीन को जेल से निकाल घर में नजरबंद रखा गया, फिर भी वह रैलियों को संबोधित करते रहे। हाईकोर्ट ने यामीन को रिहा करते हुए कहा कि कथित रिश्वतखोरी मामले में उनके खिलाफ फिर से मुकदमा चलाया जाएगा। 

भारत ने नेपाल के दार्चुला में रखी स्कूल की आधारशिला

भारत ने नेपाल के दार्चुला जिले के शैल्यशिखर नगरपालिका के अंतर्गत गलैनाथ माध्यमिक विद्यालय भवन की आधारशिला रखी। यह निर्माण नेपाल–भारत विकास सहयोग के तहत भारत सरकार की अनुदान सहायता से दो करोड 73 लाख नेपाली रुपये के आर्थिक सहयोग के कराया जाएगा। भारतीय दूतावास के द्वितीय सचिव प्रशान्त कुमार सोना और शैल्य शिखर नगरपालिका के मेयर विजय सिंह धामी ने संयुक्त रूप से एक विशेष समारोह में भवन का शिलान्यास किया।
 

ऊर्जा में योगदान के लिए भारतवंशी प्रो. कौशिक राजशेखर को अवॉर्ड

भारतवंशी प्रोफेसर कौशिक राजशेखर (वीडियो ग्रैब) - फोटो : यूट्यूब @TyphoonHIL
अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के ‘कुलेन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग’ में सेवारत, ‘ग्लोबल एनर्जी’ पुरस्कार विजेता, भारतवंशी प्रोफेसर कौशिक राजशेखर को जापान की इंजीनियरिंग अकादमी के अंतरराष्ट्रीय फेलो के रूप में चुना गया है। मूल रूप से कर्नाटक के छोटे से गांव के रहने वाले प्रो. राजशेखर को बिजली रूपांतरण और परिवहन के विद्युतीकरण में उनके योगदान के लिए चुना गया हैं। अकादमी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय फेलो के रूप में राजशेखर का चयन विशेष रूप से उस ऊर्जा में उनके उत्कृष्ट वैज्ञानिक अनुसंधान और वैज्ञानिक-तकनीकी क्षेत्र में उनके योगदान का सम्मान करता है, जो संपूर्ण मानव जाति के हित में पृथ्वी पर ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देती है। इससे पहले प्रोफेसर राजशेखर को जुलाई, 2022 में भी ग्लोबल एनर्जी प्राइज से सम्मानित किया गया था।

स्वास्थ्य सेवा के लिए पैसे और ज्ञान आवश्यक : बंगा

अजय बंगा (फाइल) - फोटो : एएनआई
विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं को वित्तपोषण, ज्ञान और साझेदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा, कोविड के दौरान और उसके बाद, स्वास्थ्य  देखभाल के लिए वित्तपोषण बढ़ा, लेकिन स्वास्थ्य सेवा को किफायती बनाने और इसे सभी की पहुंच तक लाने के लिए ज्ञान व साझेदारी भी जरूरी  है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रेयेसिस के साथ एक फायरसाइड चैट में बंगा ने उक्त बात कही।

तीन चीनी कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिका ने पाकिस्तान को बैलिस्टिक मिसाइल के घटक उपलब्ध कराने के मामले में तीन चीनी कंपनियों और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर के मुताबिक पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइल में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की आपूर्ति की गई है। इसमें लंबी दूरी की मिसाइल कार्यक्रम के लिए मदद भी शामिल है। चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर बैन लगाया गया है। इन कंपनियों के नाम हैं शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, चीन की तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड और बेलारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट।
विज्ञापन

दूतावास की सलाह-खाड़ी देशों की गैर-जरूरी यात्रा से बचें भारतीय

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थिति भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को भारतीय लोगों के लिए परामर्श जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक यूएई सहित पूरे खाड़ी क्षेत्र की गैर जरूरी यात्रा से बचें। दूतावास ने इसके साथ यूएई में बारिश की वजह से फंसे लोगों की मदद के लिए चार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • +971501205172
  • +971569950590
  • +971507347676
  • +971585754213
दुबई से भारत आने वाले यात्री पहले एयरलाइन से बात करें
दूतावास ने बताया कि ये हेल्पलाइन नंबर दुबई में हालात सामान्य होने तक जारी रहेंगे। इसके अलावा दूतावास ने दुबई से भारत आने वाले लोगों से कहा है कि वे उड़ानों की प्रस्थान तिथि और समय के संबंध में संबंधित एयरलाइनों से अंतिम पुष्टि के बाद ही हवाई अड्डे पर पहुंचे। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वहां आने से पहले उड़ान के बारे में एयरलाइन से पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें बेवजह हवाई अड्डे पर इंजतार न करना पड़े और वहां भीड़ न लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें