फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World: प्रवासियों से भरी नौका ग्रीक द्वीप के पास पलटी, 4 मौतें; यमन में अमेरिका ने छह हूती मारे

Thu, 03 Apr 2025 02:48 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिकी सरकार ने कार और ट्रकों के आयात पर बृहस्पतिवार 3 अप्रैल से 25 फीसदी  शुल्क लगाने की पुष्टि कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को यह भी कहा कि ऑटो पार्ट के आयात पर 3 मई से 25 फीसदी शुल्क प्रभावी होगा।

विज्ञापन

पिछले सप्ताह जारी ट्रंप की ऑटोमोबाइल टैरिफ घोषणा में विवरण जोड़ते हुए एक संघीय रजिस्टर नोटिस में, व्हाइट हाउस ने वाणिज्य विभाग को निर्देश दिया कि वह घरेलू उत्पादकों के अनुरोध सहित सूची में और अधिक पार्ट्स जोड़ने के लिए 90 दिनों के भीतर एक प्रक्रिया स्थापित करे।

पार्ट्स सूची में वर्तमान में दर्जनों टैरिफ कोड शामिल हैं, जिनमें इंजन, ट्रांसमिशन, पावरट्रेन और इलेक्ट्रिकल घटक, साथ ही ब्रेक होज जैसे अन्य भाग शामिल हैं, लेकिन घरेलू उत्पादक सूची में जोड़ने का अनुरोध कर सकेंगे। नोटिस में कहा गया है कि अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते के मूल नियमों के तहत योग्य वाहनों के लिए, आयातक केवल ऑर्डर की गैर-अमेरिकी सामग्री पर 25 फीसदी शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

स्पाइसजेट, एअर इंडिया एक्सप्रेस नेपाल से उड़ानें शुरू करेंगे
नेपाली उड्डयन प्राधिकरण ने पाइसजेट और एअर इंडिया एक्सप्रेस को काठमांडो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) से उड़ानें संचालित करने की मंजूरी दी है। प्रवक्ता हंस राज पांडे के मुताबिक, कोविड-19 महामारी से पहले स्पाइसजेट नेपाल के लिए नियमित उड़ानें संचालित करती थी। अब यह दोबारा उड़ानें संचालित करेगी।  

भारतीय समुद्री दिग्गज विजय रीकैप आईएससी के ईडी बने
भारतीय समुद्री दिग्गज विजय डी. चाफेकर को सिंगापुर में समुद्री और सशस्त्र डकैती से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग समझौते (रीकैप) सूचना साझाकरण केंद्र का नया कार्यकारी निदेशक (ईडी) नियुक्त किया गया है।

आव्रजन विभाग ने छापा मारकर 37 लोगों को पकड़ा

अमेरिका के संघीय आव्रजन विभाग ने एक छत बनाने वाली कंपनी के ठिकाने पर छापा मारकर 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी की कार्रवाई उत्तरी वॉशिंगटन में की गई। छापेमारी में आव्रजन विभाग के साथ ही होमलैंड सिक्योरिटी, कस्टम, और बॉर्डर पेट्रोल के जवान शामिल रहे, जिन्होंने माउंट बेकर रूफिंग कंपनी के गोदाम में सुबह साढ़े सात बजे छापा मारा। यह इलाका कनाडा सीमा के नजदीक है। हिरासत में लिए गए लोगों को दो बसों में ले जाया गया। आव्रजन विभाग को सूचना मिली थी कि यहां अवैध अप्रवासी ठहरे हुए हैं। आव्रजन विभाग का कहना है कि ट्रंप प्रशासन के शुरुआती 50 दिनों में 32,809 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

यमन में हवाई हमले में छह की मौत, हूतियों ने अमेरिका पर लगाया आरोप

बुधवार को एक हवाई हमले में यमन में छह लोगों की मौत हो गई। यह हवाई हमला यमन में हूतियों के नियंत्रण वाले इलाकों में किया गया। हूतियों ने इस हमले का आरोप अमेरिका पर लगाया है। राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है। ये हमले हूतियों द्वारा मध्य पूर्व के समुद्री इलाकों में व्यापारिक जहाजों पर हमले के बदले किए जा रहे हैं। अमेरिका की इस कार्रवाई को ईरान पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है। मंगलवार को भी अमेरिका ने यमन में 200 से ज्यादा हमले किए।  व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि इन हमलों से ईरान काफी कमजोर हुआ है। हालांकि अभी तक हूतियों ने इन हमलों में उनके किसी बड़े नेता की मौत की पुष्टि नहीं की है। 
 

स्टील डोजियर मुकदमे में ट्रंप को चुकाना होगा 7 करोड़ का कानूनी बिल
लंदन की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक निजी जांच फर्म ओरबिस बिजनेस इंटेलिजेंस को 626,000 पाउंड (लगभग 821,500 डॉलर या 7 करोड़ रुपये) से अधिक का कानूनी खर्च चुकाने का आदेश दिया। ट्रंप ने ओरबिस के खिलाफ डाटा संरक्षण का मुकदमा दायर किया था। यह एक डोजियर से जुड़ा था। डोजियर में 2016 के चुनाव अभियान और रूस के बीच संबंधों के अलावा कई अन्य विवादास्पद आरोप लगाए गए थे। इन्हें ट्रंप ने सिरे से खारिज कर दिया था। यह डोजियर ओरबिस के सह-संस्थापक और पूर्व ब्रिटिश खुफिया अधिकारी क्रिस्टोफर स्टील ने तैयार किया था।
 
विज्ञापन

प्रवासियों से भरी नौका ग्रीक द्वीप के पास पलटी, 4 मौतें
तुर्किये तट से प्रवासियों को लेकर ग्रीक द्वीप जा रही एक नौका बृहस्पतिवार को ग्रीस में पलट गई। ग्रीस तट रक्षक के मुताबिक, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे (एक लड़का, एक लड़की) शामिल हैं। नौका मे बैठे 23 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। लेसबोस द्वीप के उत्तरी तट पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। नाव पर कितने लोग सवार थे, उनकी राष्ट्रीयता क्या थी, वह किस तरह के जहाज का इस्तेमाल कर रहे थे। इस बारे में विवरण नहीं मिला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें