फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: श्रीलंका में सोमवार को नए मंत्रिमंडल का शपथ; इमरान की रिहाई के लिए अमेरिकी सांसदों ने को लिखा पत्र

Sun, 17 Nov 2024 06:55 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन
भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम को अपनी विकास मदद के तहत शनिवार को 425 मीट्रिक टन खाद्यान्न और अन्य खाद्य पदार्थ भेजे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह खेप सूरीनाम के सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का समर्थन के लिए भेजी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, खाद्यान्न और अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सूरीनाम सरकार को उनके सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के लिए समर्थन देने के भारत के वादे को पूरा करना है।
विज्ञापन


ट्रंप से बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिबंध का आग्रह करेंगे भारतवंशी
बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध की मांग को लेकर अमेरिकी भारतवंशी नए ट्रंप प्रशासन से संपर्क के प्रयास में हैं। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक प्रभावशाली नेता ने यह जानकारी दी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बांग्लादेश पर हालिया बयान से उत्साहित भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. भरत बराई ने विश्वास जताया कि डोनाल्ड ट्रंप शपथ के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को लेकर बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

ट्रंप ने क्रिस राइट को ऊर्जा सचिव पद के लिए नामित किया
नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पैसे दान करने वाले क्रिस राइट को ऊर्जा सचिव के पद के लिए नामित किया है। क्रिस राइट जीवाश्म ईंधन के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी के कार्यकारी अधिकारी हैं।
विज्ञापन


जल्द युद्ध खत्म करने का प्रयास : यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन को कूटनीति के माध्यम से यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए कि रूस के साथ युद्ध अगले साल तक खत्म हो जाए। शनिवार को प्रसारित एक रेडियो साक्षात्कार में, जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के मैदान की स्थिति कठिन थी और रूस आगे बढ़ रहा था। उन्होंने कहा, उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को शांति समझौते पर सहमत होने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें, अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शुक्रवार को दोहरा चुके हैं कि वह यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में पूरी दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि अभी उनकी रूसी राष्ट्रपति से इस बारे में कोई फोन वार्ता नहीं हुई है। इस बीच जेलेंस्की ने कूटनीतिक प्रयासों में अपनी रुचि दिखाई है। जेलेंस्की ने कहा, अमेरिकी कानून ने उन्हें 20 जनवरी को ट्रंप की शपथ से पहले उनसे मिलने से रोक दिया है। यूक्रेनी नेता ने कहा कि वह किसी दूत या सलाहकार के बजाय केवल ट्रंप से सीधे ही बात करेंगे।

विदेश सेवा के अफसर अनुराग मॉरीशस में राजदूत नियुक्त
अनुभवी राजनयिक अनुराग श्रीवास्तव को मॉरीशस में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह नंदिनी सिंगला की जगह लेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि श्रीवास्तव के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। द्वीपीय देश मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में सामरिक नजरिये से बहुत अहमियत रखता है। श्रीवास्तव 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा के राजनयिक है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने उनके देश पर 210 ड्रोन्स, मिसाइलों के जरिए बड़ा हमला किया है। जेलेंस्की ने कहा कि इनके जरिए यूक्रेन के ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है। 

श्रीलंका का नया मंत्रिमंडल सोमवार को लेगा शपथ

श्रीलंका का नया मंत्रिमंडल सोमवार को राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की मौजूदगी में शपथ लेगा। बता दें कि राष्ट्रपति दिसानायके के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पावर ने गुरुवार को हुए संसदीय चुनावों में दो-तिहाई बहुमत हासिल करके जीत हासिल की। इसने जाफना निर्वाचन क्षेत्र में भी अपना दबदबा कायम किया - जो देश के तमिल अल्पसंख्यकों का गढ़ है।

वहीं राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के मीडिया प्रभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि, सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल (18 नवंबर) सुबह 10:00 बजे राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति की उपस्थिति में होगा। जबकि10वीं संसद 21 नवंबर को अपने पहले सत्र के लिए बुलाई जाएगी। संविधान के अनुच्छेद 46 के अनुसार, कैबिनेट मंत्रियों की कुल संख्या 30 तक सीमित है। उप-मंत्रियों की संख्या कुल मिलाकर 40 से अधिक नहीं होनी चाहिए। एनपीपी जनता के लिए लागत कम करने के लिए एक छोटी सरकार की वकालत कर रही है।

इससे पहले सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से, सरकार राष्ट्रपति समेत केवल 3 मंत्रियों के साथ काम कर रही थी। संसदीय चुनाव में एनपीपी की जीत ने कई प्रथम और रिकॉर्ड बनाए हैं। इसे कुल मतों में से 61.56 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ 60.33 प्रतिशत मत पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पार्टी को मिले थे। एनपीपी ने सबसे ज्यादा मतदान प्रभाग जीते, 168 में से 152, पिछला सर्वश्रेष्ठ राजपक्षे का 136 था। इसने 22 में से 21 जिलों में भी जीत हासिल की, पिछला सर्वश्रेष्ठ 2010 में राजपक्षे का 19 था। इसकी संसदीय सीटों की संख्या 159 है, जबकि 2020 में राजपक्षे की 145 सीटें थीं। चुनावों की आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत, वे 150 का आंकड़ा पार करके दो-तिहाई पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पहली पार्टी बन गई।
विज्ञापन

इमरान की रिहाई के लिए 40 से अधिक अमेरिकी सांसदों की अपील

40 से अधिक अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ देश के अन्य सभी राजनीतिक कैदियों की तत्काल रिहाई की वकालत करने और संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुरूप उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडन को लिखे पत्र में, कांग्रेस के 46 सदस्यों ने बाइडन से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई के लिए कदम उठाने और कार्रवाई करने का आग्रह किया। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई), अमेरिकी विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवरण साझा किया। इसमें कहा गया है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों पार्टियों के सदस्यों समेत अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के 46 सदस्यों ने राष्ट्रपति जो बाइडन को एक पत्र लिखा है जिसमें इमरान खान की रिहाई के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया गया है। पोस्ट के अनुसार, पत्र का नेतृत्व सुसान वाइल्ड और जॉन जेम्स ने संयुक्त रूप से किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें