फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Updates: पाकिस्तान में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में छह उग्रवादी ढेर, पेरिस जलवायु समझौते से हटेगा अमेरिका

Sat, 09 Nov 2024 08:58 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

पेन्सिलवेनिया के एक अपार्टमेंट में एक युवक ने गोलियां चलाईं। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों का पीछा किया। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय रिकी शैनन ने पिकअप ट्रक से पुलिस पर गोलियां चलाईं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही ट्रक में 19 साल की युवती भी मिली। उसे भी गोली मार दी गई थी। पुलिस का कहना है कि 19 वर्षीय लड़की को किसने गोली मारी, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 

ट्रंप की टीम ने की वादों को पूरा करने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से हटने की तैयारी की है। इसके साथ ही खनन की अनुमति देने के लिए कुछ राष्ट्रीय स्मारकों का आकार भी छोटा करने के लिए आदेश और घोषणाओं को तैयार किया है। इसके अलावा ट्रंप एशिया और यूरोप के बड़े बाजारों में प्राकृतिक गैस के निर्यात की अनुमति पर लगी रोक को भी हटा सकते हैं।

इसके अलावा वह कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों को सख्त प्रदूषण के मानक अपनाने की अनुमति देने वाली छूट को भी रद्द कर सकते हैं। ट्रंप की टीम के प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बताया  कि चुनावी नतीजों के बाद ट्रंप ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को सुरक्षाबलों के अभियान में कम से कम छह उग्रवादी मारे गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाफिज गुल बहादर समूह से जुड़े उग्रवादियों की प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में कैतु नदी के पास सुरक्षा बलों के साथ झड़प हुई। उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में छह उग्रवादियों की मौत हो गई। भीषण गोलीबारी के दौरान छह अन्य उग्रवादी घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें