पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में योगदान देने वाली चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। बुधवार को अमेरिका के इस फैसले के बारे में विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, हम अपनी चिंताओं के बारे में स्पष्ट और सुसंगत रहे हैं। इन मुद्दों पर पाकिस्तान के साथ रचनात्मक रूप से बातचीत जारी रहेगी। अमेरिका ने कार्यकारी आदेश (ईओ) 13382 के तहत प्रतिबंध लगाए हैं। बयान में कहा गया है कि ये संस्थाएं सामूहिक विनाश के हथियारों का प्रसार करती हैं।
ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 4 साल की जेल
भारतीय मूल के व्यक्ति परवेज पटेल (34) को लंदन में एक महिला पर उसके ही घर में भयानक हमला करने के लिए 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई। उसे गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने का दोषी पाया गया है। पटेल को शहर के वेस्टमिंस्टर इलाके में घटनास्थल से गिरफ्तार किया था। पड़ोसियों ने 29 जनवरी की देर शाम महिला की चीखें सुनने के बाद पुलिस को बुलाया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि पटेल एक सेक्स वर्कर के घर पहुंचा था। उस दौरान उसने 40 वर्षीय सेक्स वर्कर महिला पर हमला कर दिया। हमले में पीड़िता को नाक टूट गई थी और कट लगे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़िता को उसके ही घर में एक भयानक हमला झेलना पड़ा।
ग्रीस नाव हादसे में 5 पाकिस्तानियों की मौत, 35 को मृत माना गया
बीते सप्ताह ग्रीस के गावडोस द्वीप के पास प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूब जाने से पांच पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। इसके अलावा 35 अन्य लोगों को भी मृत मान लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। ग्रीस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुई नाव में 200 से अधिक प्रवासी मौजूद थे। इसमें कुल सात लोगों की मौत हुई वहीं, 150 से अधिक लोगों को बचाया गया। वहीं अभी भी कई लोग लापता हैं।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि उन्होंनें 35 लापता पाकिस्तानियों सहित जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान बंद कर दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार को पंजाब प्रांत के पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 अन्य लापता नागरिकों को बुधवार को मृत मान लिया गया। पांच मृतकों में से दो सियालकोट की एक तहसील पसरूर के थे; जबकि एक-एक व्यक्ति गुजरात, नरोवाल और मंडी बहाउद्दीन जिलों से था।
ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने 20 लोगों के शव बरामद किए हैं। यह लोग देश के भूमध्यसागरीय तट पर एक जहाज हादसे के बाद डूब गए थे। यह हादसा नाव से यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के लिए एक मशहूर प्रस्थान बिंदु के पास हुआ। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने बुधवार के एक बयान में कहा कि डूबते जहाज पर भेजे गए तट रक्षक सदस्यों ने पांच लोगों को बचाया और स्फैक्स के उत्तरी तट से 15 मील दूर 20 अन्य लोगों के शव बरामद किए।